दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए सात से भी अधिक तीव्रता के दो भूकंप के झटकों से हुई भारी क्षति ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस त्रासदी का दायरा इतना बड़ा है कि हजारों नागरिक अब भी लापता हैं। फिलहाल पाँच सौ से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। जाहिर है कि जान-माल की इस भारी क्षति से देश की अर्थव्यवस्था को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
गौरतलब है कि वेनेजुएला के नजदीक ‘कैरिबियन प्लेट’ और ‘साउथ अमेरिकन प्लेट’ आपस में मिलती हैं। बीते बुधवार को इन प्लेटों के पास भारी हलचल के कारण तीव्र भूकंप आया। भूगर्भ विज्ञानियों ने आगामी दिनों में देश में फिर से तेज भूकंप के झटके आने की आशंका जताई है। यह प्राकृतिक आपदा भारत समेत दुनिया के उन तमाम देशों को सचेत करने वाली है, जिन्हें भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। हालांकि इनमें से कई देशों में भूकंपरोधी तकनीकों के जरिए बचाव के उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन भारत में इस दिशा में कोई खास तैयारी धरातल पर नजर नहीं आती।
भारत की बात करें तो नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक यहां के 29 शहर भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं। देश के 59 प्रतिशत भूभाग को भूकंप संभावित क्षेत्र माना गया है। सिस्मिक जोन-4 में आने वाले देश के सभी बड़े शहरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके सबसे अधिक जोखिम में हैं। वहीं कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई सिस्मिक जोन-3 श्रेणी में आते हैं।
भारतीय शहरों में तबाही का खतरा इसलिए भी अधिक है, क्योंकि यहां ज्यादातर इमारतें कमजोर हैं। हालांकि सरकार की ओर से भवन निर्माण में भूकंपरोधी तकनीक के इस्तेमाल पर लगातार जोर दिया जाता रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर बचाव के इन उपायों को आज भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। गुजरात के भुज से लेकर चमोली और उत्तरकाशी तक देश भूकंप की भीषण त्रासदी झेल चुका है। हमें इन घटनाओं से सबक लेकर व्यापक स्तर पर बचाव के उपाय अपनाने होंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Explained: बार-बार भूकंप क्यों आता है? धरती हिलने के पीछे की साइंस जानते हैं
वेनेजुएला में दो ताकतवर भूकंप आए हैं। इन भूकंप में 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 700 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं जहां तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
