मुंबई पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रेप और उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में दो वकील है और पांच अन्य लोग हैं। एफआईआर 35 वर्षीय महिला वकील की शिकायत पर दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ यौन शोषण किया है। मुख्य आरोपी महिला के बेहतर सैलरी देने के नाम पर रेप कर रहा था। महिला उसकी लीगल फर्म में काम करती थी।
मिड-डे के मुताबिक, पुलिस ने बताया, ‘पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि मुख्य आरोपी ने उसे डेढ़ लाख रुपए महीने की सैलरी देने का वायदा किया था। मुख्य आरोपी वकील है और उसकी साउथ मुंबई में लीगल फर्म है। मुख्य आरोपी पीड़िता से वायदा किया था कि वह उसे फर्म का लेटरहेड और नियुक्ति पत्र दे देगा। इसी का झांसा देकर उसने महिला से अपने ऑफिस में रेप किया था। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 24 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी।’
ढाई साल की नाबालिग बच्ची से रेप: हिमाचल प्रदेश के शिमला में नाबालिग बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी बच्ची के साथ खेलने के बहाने घर से लेकर गया था। यहां आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पीड़िता की बच्ची भी पास के मैदान में गई। यहां पीड़िता की मां को इस बारे में पता चला। आरोपी मौके से फरार हो गया था।
युवती को घर में अकेला पाकर करने लगा रेप का प्रयास: युवती के परिजन घर से बाहर खेत में गए हुए थे। इस दौरान घर में एक युवक घुस आया। घर में युवती को अकेला पाकर वह पीड़िता से छेड़खानी करने लगा और रेप का प्रयास भी किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो युवक को गुस्सा आ गया। ऐसे में युवती अपनी जान बचाने के लिए छत की तरफ भागी। गुस्से में युवक भी युवती के पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया। यहां एक बार फिर युवक ने युवती रेप का प्रयास किया, जिसमें फेल होने के बाद युवती को छत से नीचे फेंक दिया।