यूपी: गर्भवती सौतन को सरेआम सड़क पर गोलियों से भून खड़ी रही महिला, पुलिस ने पकड़ा, वीडियो वायरल
Coronavirus, COVID-19, Pregnant Woman Shot Dead In Moradabad: बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी जफर ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी शबाना उसके साथ रहती थी जबकि उसने आलिया से दूसरी शादी की थी और शादी के वक्त मानसी ने अपना नाम बदल कर आलिया कर लिया था।

Coronavirus, COVID-19, Pregnant Woman Shot Dead In Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक महिला ने अपनी गर्भवती सौतन को दनादन 4 गोलियां दाग दी। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के विद्या नगर में सोमवार शाम महिला ने सौतन को गोलियों से भून डाला। महिला दवाई लेकर घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। ट्रांसपोर्टर पति दोनों को समझाने का प्रयास कर रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिसने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्जे से पिस्टल और पांच खोखे बरामद हुए। देर रात तक पुलिस टीम महिला से पूछताछ कर रही थी।
दिनदहाड़े महिला को गोलियों से भूने जाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बुर्का पहने यह महिला बीच सड़क पर दूसरी महिला पर गोलियां बरसा रही है। गोली लगने की वजह से यह महिला सड़क पर गिर गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस वक्त महिला को गोली मारी गई उस वक्त वहां सड़क पर काफी लोग भी थे।
हालांकि किसी ने भी तमंचा लहरा रही महिला को रोकने की कोशिश नहीं की कुछ लोग तो अपनी जान बचाकर छिपते हुए भी नजर आए। अपनी ही सौतन को गोली मारने के बाद यह महिला वहीं खड़ी रही।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम आलिया है। आलिया का पुराना नाम मानसी शर्मा था। आलिया, जफर नाम के एक युवक के साथ संबंध में थी। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी जफर ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी शबाना उसके साथ रहती थी जबकि उसने आलिया से दूसरी शादी की थी और शादी के वक्त मानसी ने अपना नाम बदल कर आलिया कर लिया था।
आलिया घर से कुछ ही दूर पर स्थित एक किराये के मकान में रहती थी। आलिया सात महीने की गर्भवती भी थी। जफर को अपनी पहली पत्नी शबाना से पांच बच्चे थे। आलिया की भी पहले शादी हुई थी लेकिन वो अपने पति से अलग रह रही थी।
पुलिस के सामने शबाना ने कबूल किया कि वो आलिया को अपनी सौतन मानती थी और उसे करीब डेढ़ साल पहले जफर और आलिया के संबंधों के बारे में पता चला था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि शबाना ने गोली चलाने की ट्रेनिंग यू-ट्यूब वीडियो देखकर ली थी। वो नहीं चाहती थी कि गोली मारते वक्त उसका निशाना चूके।
बहरहाल इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है और जफर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।