यूपी के गाजियाबाद से हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां यूपी पुलिस ने गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी हिमांशु से पूछताछ के बाद एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जो दिल्ली-एनसीआर की पढ़ी-लिखी, नौकरीपेशा और तलाकशुदा युवतियों को निशाना बनाकर ‘हनीट्रैप’ में फंसाते थे और फिर उनसे करोड़ों रुपये ठग लेते थे, इस गिरोह में मां-बेटा मास्टरमाइंड थे।
इस गिरोह में बेटा हिमांशु है और उसकी मां ‘हनीट्रैप’ में फंसने वाली युवतियों को भरोसे में लेती थी। इसके बाद हिमांशु शादी का झांसा देकर उन युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और उनके चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। फिर उसके बाद उन वीडियोज के आधार पर ब्लैकमेल करता था।
10-12 लड़कियों से की करोड़ों रुपये की ठगी
पुलिस ने बताया है कि मां और बेटे का यह गिरोह अब तक 10 से 12 लड़कियों को अपना निशाना बना चुका था और उनसे करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। इस गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद हिमांशु तो पुलिस की गिरफ्ता में है, लेकिन मां फरार है। पुलिस मां की तलाश में जुटी है।
अलीगढ़ की क्वार्सी पुलिस ने मंगलवार को कन्हानिया एलिगेंस लक्ष्मीबाई मार्ग निवासी हिमांशु माथुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके खिलाफ गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले से पूरे रैकेट का खुलासा। गाजियाबाद की युवती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, हिमांशु से उसकी पहली मुलाकात 16 अगस्त 2025 को हुई थी।
15 दिन के अंदर ही जबरन बनाए शारीरिक संबंध
पहली मुलाकात में ही हिमांशु ने खुद को तलाकशुदा बताकर युवती को भरोसे में लिया और फिर अपनी बहन से बात कराई दी। उस बातचीत में हिमांशु ने कहा था कि यह तुम्हारी भाभी है। इससे युवती भरोसे में आ गई। पहली मुलाकात गाजियाबाद में हुई, जहां आरोपी ने करीब आने की कोशिश की। इसके बाद शादी का झांसा देकर 30 अगस्त 2025 को अलीगढ़ के एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।
इसके बाद हिमांशु ने युवती से 12 लाख रुपये नकद और 50 हजार रुपये ऑनलाइन और लगभग 63 ग्राम सोना लेने की डिमांड रख दी। इस दौरान पैसे मांगने पर मारपीट और गाली-गलौज करता था। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि हिमांशु सोशल मीडिया, मैट्रीमोनियल साइट या समारोह में युवतियों से मिलता था। खुद को तलाकशुदा और अकेला बताता। फिर अपनी मां से बात कराता।
ऐसे करते थे ब्लैकमेल
जांच में पीड़िताओं ने बताया कि उसकी मां फोन पर कहती थी- ‘ये तो हमारी बहू है, अब तो तुम ही घर संभालोगी।’ एक महिला के मुंह से बहू शब्द सुनते ही लड़कियां जाल में फंस जाती थीं। भरोसे में आने के बाद आरोपी रामाडा जैसे होटलों में बुलाता। वहां जबरन संबंध बनाता और अश्लील वीडियो बना लेता था फिर ब्लैकमेल करके पैसे की डिमांड, गहने, फोन और नकदी वसूली जाती थी।
गाजियाबाद की लड़की को कैसे हुआ शक?
गाजियाबाद की लड़की ने एक दिन आरोपी का फोन चेक कर लिया था उसमें अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले जब उसने इनके बारे में पूछा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि 13 अक्टूबर को आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया, मारपीट कर दुष्कर्म किया और घर से नकदी, आईफोन 17 मैक्स प्रो और सोना चुराकर ले गया।
दो फरवरी से 12 फरवरी तक अलीगढ़ लाकर भी जबरन संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना ली। अब वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांग रहा है और सोसाइटी में बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
मां की तलाश कर रही पुलिस
पीड़िता की शिकायत के आधार पर सीओ तृतीय, सर्वम सिंह ने कहा कि क्वार्सी थाने में गाजियाबाद की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी व उसकी मां मिलकर कई युवतियों को इसी तरह झांसे में ले चुके हैं। दो और युवतियों की शिकायत मिली है। मां की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, पति हेडफोन लगाकर सोता रहा- Video की पूरी कहानी
फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
