उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने एक युवक को कथित तौर पर ISIS की विचारधारा का प्रचार करने और भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए सदस्यों की भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान हरीष अली के रूप में हुई है, जो बीडीएस सेकेंड ईयर का छात्र है। उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) को पिछले कुछ महीनों में संदिग्ध की गतिविधियों के बारे में मिली जानकारियों के आधार पर की गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं ने बताया कि हरीश ने इंस्टाग्राम और सेशन, डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर कई ऑनलाइन ग्रुप बनाए और उन्हें मैनेज किया; अक्सर वह अपनी पहचान छिपाने के लिए नकली नामों और VPN का इस्तेमाल करता था। इन माध्यमों से वह ISIS का प्रोपेगैंडा, मैगजीन, वीडियो और ऑडियो शेयर करता था, जिनमें मारे गए आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था; साथ ही वह संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती भी करता था।

रिपोर्ट के अनुसार उसने ‘अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम का एक अलग ग्रुप भी बनाया था, जिसका मकसद भारत में ISIS के ऑपरेशन्स को मजबूत करना था। बताया जाता है कि हरीश पाकिस्तान और दूसरे देशों में मौजूद ISIS के हैंडलर्स और ऑपरेटिव्स के साथ तालमेल बिठाकर काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि हरीश भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गिराकर, शरिया कानून के तहत एक खिलाफत स्थापित करना चाहता था। उसने अपने समर्थकों को फिदायीन-शैली के हमले करने और जिहादी विचारधारा फैलाने के लिए उकसाया।

वह ISIS के मीडिया माध्यमों—जिनमें ‘दाबिक’ पत्रिका और ‘अल-नबा’ समाचार चैनल शामिल हैं—पर बारीकी से नज़र रखता था, और अपने नेटवर्क के साथ चरमपंथी निर्देश तथा दुष्प्रचार साझा करता था।

यह भी पढ़ें – जेल में लॉरेंस बिश्नोई को विशेष सुविधाएं देने पर CM मान ने उठाए सवाल, केंद्र पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि गिरोहबाजों के मुद्दे पर वह ‘दोहरे मापदंड’ अपना रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात की साबरमती जेल में खूंखार गिरोहबाज लॉरेंस बिश्नोई को ‘विशेष सुविधाएं’ दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार को बिश्नोई की सुरक्षा की अधिक चिंता है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि राज्य की जांच एजेंसियां उससे गुजरात की जेल के बाहर कहीं और पूछताछ नहीं कर सकती। पूरी खबर पढ़ें…