मकान मालिक की बेटी के साथ युवती को हुआ प्यार, लड़की को ‘लड़का’ बना हुई फरार
बीते साल एक लड़की इस घर में किराए पर रहने के लिए आई थी। यहां उसकी दोस्ती मकान मालिक की बेटी से हो गई। जो घर वालों को भी समझ नहीं आ रहा था।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक मामला सुर्खियों में बना हुआ है। यहां के एक घर में किराएदार बन कर रही लड़की को मकान मालिक की ही लड़की से प्यार हो गया। इतना ही नहीं प्यार को परवान चढ़ाने के लिए किराएदार युवती और मकान मालिक की बेटी घर छोड़ साथ में फरार भी हो गईं। लेकिन फरार होने से पहले लड़की ने लड़कों के अंदाज में घर पर फोन कर कहा था कि, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।
मामला बीते हफ्ते 12 जुलाई और यहां के सिहानी गेट के विजयनगर इलाके का है। यहीं पर एक इंटर कॉलेज मे काम करने वाले कर्मचारी का घर है। जिसमें वह परिवार सहित रहते हैं। यहीं रहकर उनकी बेटी स्नातक करने के बाद प्रतियोगित्माक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लोगों के मुताबिक, बीते साल एक लड़की इस घर में किराए पर रहने के लिए आई थी। यहां उसकी दोस्ती मकान मालिक की बेटी से हो गई। जो कुछ ज्यादा ही गाढ़ी हो गई। जो घर वालों को भी समझ नहीं आ रहा था। इतना ही नहीं मकान मालिक की बेटी में बहुत तेजी से बदलाव भी होने लगे।
वह लड़कों की तरह रहने लगी। बोलने का लहजा और कपड़े भी लड़कों की तरह। इस समझ से परे और अखरने वाले बदलाव पर घरवालों को शक हुआ। इसके बाद घर वालों ने किराएदार लड़की को घर से निकाल दिया। घरवाले समझ चुके थे कि दोनों समलैंगिक हैं। घर वालों ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिशें की। लेकिन वह नहीं मानी।
लड़की की मां ने बताया कि, किराएदार को शक होते ही घर खाली करने को कह दिया था। घर छोड़ने के बाद भी वह मेरे बेटी से मिलती रहती थी। जिस दिन बेटी घर से भागी, उस दिन वह कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने इस मामले में विजयनगर थाने में शिकायत कर बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।