Murder for refusing romantic proposal: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Karnataka’s Bengaluru) में एक 19 साल की लड़की को एक शादीशुदा मर्द ने रोमांटिक प्रस्ताव (Romantic Proposal) ठुकराने पर मार डाला। जनवरी महीने में कर्नाटक में ऐसे ही कत्ल की यह तीसरी सनसनीखेज वारदात है। इससे 48 घंटे पहले ऐसा ही एक मामला दक्षिण कन्नड़ जिले (Dakshina Kannada district) में सामने आया था। इस दूसरी घटना में भी रोमांटिक प्रस्ताव न मानने पर एक महिला की हत्या कर दी गई थी।
इससे पहले दो जनवरी को एक इंजीनियरिंग की छात्रा (B Tech Student) को उसके रिश्तेदार ने रोमांटिक प्रपोजल मंजूर नहीं करने पर कॉलेज कैंपस (College campus) में ही चाकुओं से गोदकर (Stabbed) मार डाला था। कातिल ने बाद में खुद को भी चाकू मार लिया था।
Andhra Pradesh का रहने वाला है बेंगलुरु में गिरफ्तार आरोपी
बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस (Bengaluru Police) ने बुधवार को एक 25 वर्षीय शख्स को उसके प्रस्ताव को नामंजूर करने पर एक कॉलेज स्टूडेंट लड़की की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के मूल निवासी मधुचंद्र के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में रहता था। इसकी शिकार बनी लड़की राशि रजनुकुंते पुलिस थाना क्षेत्र के शनुभोगनहल्ली की रहने वाली है। राशि येलहंका के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज की छात्रा थी।
गला काटकर बेरहमी से कत्ल, लाश को खेत में फेंका
पुलिस के मुताबिक राशि मंगलवार को मधुचंद्र के पट्टे पर लिए गए खेत में गई थी। राशि वहां वह अपनी मां के साथ काम करती थी। एक राहगीर को शाम करीब 4 बजे राशि का गला कटा शव खेत में मिला। घटनास्थल से एक चाकू और ब्लूटूथ डिवाइस (Bluetooth Device) भी मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजनकुंटे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmartem) के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।
शादीशुदा जानकर महिला ने रिजेक्ट किया था रोमांटिक प्रपोजल
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के दौरान पाया कि राशी ने मधुचंद्र से दोस्ती की थी। उसने राशि को प्रस्ताव दिया था, लेकिन राशि ने इस पर सोचने के लिए समय मांगा था। जब राशि को पता चला कि मधुचंद्र शादीशुदा (Married Man) है और उसका एक बच्चा भी है तो वह उससे दूर रहने लगी। पुलिस ने कहा कि मधुचंद्र अपने प्रपोजल को ठुकराने के बाद नाराज हो गया था। कथित तौर पर उसने मंगलवार शाम को राशि को खेत में बुलाया और उसका गला काट दिया। इससे मौके पर ही राशि की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को मधुचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे मामले के बारे में और ज्यादा पूछताछ कर रही है।
Dakshina Kannada जिले में रिश्तेदारी की शिकार बनीं महिला
कर्नाटक में इसी तरह की एक घटना में दक्षिण कन्नड़ (Dakshina Kannada) जिले में 24 साल के एक व्यक्ति को अपना प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुलिया तालुका के मुगेरू माने गांव निवासी उमेश के रूप में हुई है। मृतका जयश्री उसकी रिश्तेदार थी और उसी गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने कहा कि उमेश मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे जयश्री के घर में घुस गया। उस समय वह अकेली थी। उमेश ने उसे चाकू मार (Stabbed) दिया। बुरी तरह घायल जयश्री को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता के परिवार ने पहले ही कर दिया था मना, नहीं माना सिरफिरा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश जयश्री से प्यार करता था और उसके घर आता-जाता था। हालांकि, जयश्री ने उनके प्रस्ताव (Romantic Proposal) को ठुकरा दिया और पिछले साल नवंबर में उनके परिवार ने भी स्पष्ट कर दिया कि उन्हें उमेश में कोई दिलचस्पी नहीं है। पुलिस ने कहा कि उमेश इससे नाराज हो गया और उसने जयश्री की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुत्तूर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद गुरुवार सुबह उमेश को गिरफ्तार कर लिया।