ताज़ा खबर
 

दिल्लीः 1000 रुपए के विवाद में तीन दोस्तों ने चाकू से दोस्त का रेता गला, पार्क में फेंका शव, दो गिरफ्तार

जोगेंद्र ने अपने दोस्तों को कुछ सामान लाने के लिए हजार रुपए दिए थे। इस दौरान पैसों को लेकर जोगेंद्र और उसके दोस्तों के बीच आपस में कहासुनी हो गई।

knifeप्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोर्स- इ्ंडियन एक्सप्रेस

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हजार रुपए के विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के शव को पुराने सीलमपुर के एक पार्क में फेंक दिया। मृतक की पहचान जोगेंद्र उर्फ काले के रूप में की गई है। नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली के डीसीपी एके ठाकुर ने बताया कि 22 साल के जोगेंद्र उर्फ काले पुरानी सीलमपुर की झुग्गियों में रहते थे। जानकारी के मुताबिक जोगेंद्र ने अपने दोस्तों को कुछ सामान लाने के लिए हजार रुपए दिए थे। इस दौरान पैसों को लेकर जोगेंद्र और उसके दोस्तों के बीच आपस में कहासुनी हो गई और जोगेंद्र के दोस्तों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

पार्क से शव किया बरामदःआरोपियों द्वारा इस वारदात को शुक्रवार ( 2 अगस्त) को अंजाम दिया गया। वारदात की सूचना मिलने पर शनिवार (3 अगस्त) को पुलिस ने पार्क से जोगेंद्र का शव बरामद कर मामले की जांच शुरु की। अगले दिन रविवार (4 अगस्त) को पुलिस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
National Hindi News, 05 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

आरोपियों की उम्र 22 से 28 के बीचः आरोपियों की पहचान विकास कुमार सिंह, प्रदीप चौहान उर्फ बाबू और सद्दाम उर्फ बुद्दा के रुप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास और प्रदीप रघुबर पुरा गांधी नगर में रहते हैं। वहीं आरोपी सद्दाम सीलमपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों की उम्र 22 से 28 साल के बीच है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 Triple Talaq: बिल पास होने पर मना रही थी खुशी, शौहर ने बोला तलाक…तलाक…तलाक
2 बिहार में मॉब लिंचिंग: बच्चा चोरी के शक में भिखारी को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में 2 दिन में छठी वारदात
3 मध्य प्रदेश: स्कूल बैग में एक करोड़ रुपए की पुरानी करंसी रख घूम रहे 6 लोग दबोचे, ईडी से बचने की थी तैयारी
ये पढ़ा क्या?
X