‘ईसाई बन जाओ, इनाम मिलेगा’ महाराष्ट्र में सामने आए धर्म परिवर्तन के मामले, हिंदू भगवानों की आलोचना भी की
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान गजेंद्र मारुति देवनूर (26), अजय गौतम और अमर वदवाव के तौर पर की गई।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार (03 दिसंबर) को यह जानकारी दी। मामले में नापोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रविवार (01 दिसंबर) को भिवंडी नगर में कुछ लोगों के समूह के पास पहुंचे। इसके बाद वहां हिंदू भगवानों की आलोचना करने लगे। बताया जा रहा है कि बाद में आरोपियों ने समूह को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा था। इस पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है।
धर्म परिवर्तन के लिए दिया गया इनाम का लालचः पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि में धर्म परिवर्तन करने पर इनाम दिया जाता है। इनाम का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह भी कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि समूह के एक सदस्य ने बाद में पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
Hindi News Today, 03 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
धर्म परिवर्तन करने वालों आरोपियों पर हुआ केसः बता दें कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान गजेंद्र मारुति देवनूर (26), अजय गौतम और अमर वदवाव के तौर पर की गई। अधिकारी ने यह भी बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भारत में धर्म परिवर्तनः गौरतलब है कि भारत में धर्म परिवर्तन का चलन कई बरसों से चला आ रहा है। इसके लिए देश के कई अलग अलग जगहों पर ऐसी सभा चलती हैं जिनमें शामिल होने वालों को इनाम का लालच दिया जाता है। इसमें मुख्य रुप से नीच जाति के पीड़ित लोगों को निशाना बनाया जाता है। धर्म परिवर्तन के मामले में अकसर ईसाई पादरी और फादरों का नाम सामने आता रहता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App