प्रेम प्रस्ताव कई बार ठुकराने पर एक युवक ने 16 साल की स्कूली छात्रा की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को कुड्डालोर जिले के कीझामूंगिलाडी गांव स्थित पीड़िता के घर पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अयप्पन के रूप में हुई है।
वह छात्रा के घर बिजली मरम्मत का काम करने आता था और इसी दौरान वह 11वीं कक्षा की छात्रा के प्रति आकर्षित हो गया। अधिकारी ने बताया कि उसने कई बार नाबालिग छात्रा के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्रा हर बार उसे ठुकराती रही।
घर में घुस आया आरोपी
पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां कपड़े की एक दुकान पर काम करने के लिए घर से बाहर गई थी। इसका फायदा उठाकर अयप्पन रविवार को उस समय घर में घुस गया, जब किशोरी घर पर अकेली थी। छात्रा ने एक बार फिर उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने चाकू से लड़की की गर्दन पर तेजी से वार किया और मौके से फरार हो गया।
किशोरी की चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और एंबुलेंस बुलवाई। उसे चिदंबरम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। चिदंबरम तालुक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े- गांव के तालाब में 130 साल शांति से रहा मगरमच्छ ‘गंगाराम’, मौत पर रो पड़ा पूरा गांव
आइए आपको ‘गंगाराम’ मगरमच्छ की पूरी कहानी सुनाते हैं… छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक गांव है- बावा मोहतरा। यहां के तालाब में एक मगरमच्छ रहता था। जिसे गांव वाले प्यार से गंगाराम पुकारते थे। यह मगरमच्छ सिर्फ एक जंगली जीव नहीं था, बल्कि गांव के लोगों के परिवार और अधिक पढ़ें…
