पंजाब के बस्सी मारूफ गांव से दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां पास एक नहर में कूदकर नवविवाहित दंपति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारियों को पता चला है कि घटना से पहले दोनों के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरिआना के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक किरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शहनाज और उसके पति राशिद के तौर पर हुई है जिनकी उम्र करीब 25 साल थी, घटना रविवार शाम को हुई।
पुलिस ने क्या दी जानकारी-
उन्होंने आगे बताया बताया कि सोमवार सुबह नहर से शहनाज का शव बरामद हुआ जबकि तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों की मदद से दोपहर में राशिद का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हाल में दोनों की शादी हुई थी और वे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे।
दंपति के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई थी जिसके बाद उन्होंने नहर में कूदकर जान दे दी। अधिकारी ने बताया कि वे बस्सी मारूफ गांव के पास खेतों में रहते थे जहां वे सब्जियां उगाते थे और गुजारे के लिए उन्हें आस-पास के कस्बों में बेचते थे। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे तीनों छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल
नेहा बोरा, आमीन और मनीष कुमार तीनों छात्र लेफ्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन AISA के सदस्य हैं, सोनम वांगचुक के मंच के पास ही बने एक मंच पर पिछले 23 दिनों से अनशन पर बैठे थे। और अधिक पढ़ें…
