यूपी: भाजपा विधायक के भांजे को अगवा करके पुलिसवाले ने जमकर पीटा
इधर यहां स्थित असम चौकी पर विधायक के कार्यकर्ताओं के हंगामे की खबर मिलते ही यहां के एएसपी रोहित मिश्रा और सीओ धर्म सिंह मार्छाल तुरंत थाने पर पहुंच गए।
युवक के शरीर पर जख्म के कई निशान मौजूद हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर। उत्तर प्रदेश (यूपी) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के बेटे को अगवा कर पीटे जाने के बाद बवाल मच गया है। पिटाई करने का आरोप एक पुलिस वाले पर है लिहाजा पूरा महकमा अब सकते में पड़ गया है। सबसे पहले आपको बता दें कि पीलीभीत जिले के बरखेड़ा से भाजपा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे रिषभ की पिटाई बीते गुरुवार (13-09-2019) को की गई है।
इस पिटाई का आरोप है यहां के डीएम के गनर पर। जानकारी के मुताबिक इस दिन वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले रिषभ मेला देखने निकले हुए थे। मंडी गेट पर उनका विवाद डीएम के एक सुरक्षाकर्मी से हो गई। डीएम की सुरक्षा में तैनात इस सिपाही ने तुरंत अपने साथियों के साथ मिलकर रिषभ को पकड़ा लिया और उसे वहीं से पीटते हुए अपने साथ ले गया। आरोप है कि रिषभ को सिपाही और उसके साथी अपने साथ ले गए और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान रिषभ से पर्स, मोबाइल और चेन भी लूट लिया गया। रिषभ के शरीर पर पिटाई के कई गंभीर निशान मौजूद हैं।
इधर विधायक किशनलाल राजपूत को जब अपने भांजे की पिटाई का पता चला तो वो गुस्से से आगबबूला हो गए। विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और उनके कार्यकर्ताओं ने सिपाही को धर लिया। इन वर्करों ने सिपाही की भी मौके पर ही पिटाई कर दी हालांकि उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए। बाद में इस सिपाही को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इधर यहां स्थित असम चौकी पर विधायक के कार्यकर्ताओं के हंगामे की खबर मिलते ही यहां के एएसपी रोहित मिश्रा और सीओ धर्म सिंह मार्छाल तुरंत थाने पर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में आरोपी सिपाही पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर कार्यकर्ता थाने से हटने को तैयार हुए। इधर भाजपा विधायक ने इस पूरे मामले पर कहा है कि अगर उनके भांजे की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो सीएम को भी पीलीभीत बुलाएंगे। (और…CRIME NEWS)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
















