ताज़ा खबर
 

मधुबाला से शादी की ख्वाहिश थी, मौत के बाद डॉन ने उन्हीं की तरह दिखने वाली अभिनेत्री से कर ली थी शादी

कहा जाता है कि हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया था।

crime, crime newsहाजी मस्तान ने बाद में राजनीति में भी कदम रखा था।

बॉलीवुड की अभिनेत्री मधुबाला ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं थी। मुंबई का एक डॉन भी कभी इस बेहतरीन अदाकारा पर फिदा था और उनसे शादी तक करना चाहता था। आज हम बात कर रहे हैं मुंबई अंडरवर्ल्ड के पहले डॉन कहे जाने वाले हाजी मस्तान के बारे में जिसकी ख्वाहिश थी कि मधुबाला उसकी जीवन संगीनी बनें।

कहा जाता है कि एक समय ऐसा था जब हाजी मस्तान मधुबाला का दीवाना हुआ करता था। लेकिन महज 36 साल की उम्र में दिल की बीमारी की वजह से इस बेहतरीन अदाकारा की मौत हो गई थी। अभिनेत्री की मौत से मनोरंजन जगत सकते में था। इधर डॉन हाजी मस्तान का सपना भी चकनाचूर हो चुका था। कहा जाता है कि एक वक्त था जब हाजी मस्तान का बॉलीवुड के कई कलाकारों से नजदीकियां थीं और वो बॉलीवुड की पार्टियों में अक्सर नजर भी आता था।

कहा जाता है कि मधुबाला की मौत के बाद हाजी मस्तान की नजर पड़ी एक अन्य अभिनेत्री सोना पर। सोना को सिनेमा इंडस्ट्री में मधुबाला का हमशक्ल कहा जाता था। बिल्कुल मधुबाला की तरह दिखने वाली सोना को देख कर हाजी मस्तान उनपर फिदा हो गया था और उसने उनसे शादी करने का मन बना लिया था। हालांकि, तब तक हाजी मस्तान की शादी हो चुकी थी। यह भी कहा जाता है कि हाजी मस्तान ने सोना की कई फिल्मों में पैसा भी लगाया था।

सोना का असली नाम शाहजहां बेगम था। उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म आदमखोर के अलावा बीवी किराये की और कुछ अन्य फिल्में की थीं। हालांकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली थीं। बताया जाता है कि सोना ने साल 1984 में हाजी मस्तान से शादी की थी। यह हाजी मस्तान की दूसरी शादी थी।

कहा जाता है कि हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया था। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान, सोना और उनकी मां के पास पहुंचे थे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। हाजी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन इसका असर कभी भी हाजी और सोना के रिश्ते पर नहीं पड़ा, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद हाजी मस्तान की मौत हो जाने से सोना

 

Next Stories
1 बिहार के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ का मामला: प्रबंधन ने पहले आरोपी स्टाफ से झाड़ा पल्ला फिर मानी गलती, SSP, DM ने दिया जांच का भरोसा
2 नदी पार कर जाते थे स्कूल, उधार लेकर की थी UPSC की तैयारी; वीर प्रताप सिंह के IAS बनने की कहानी
3 मुस्लिम धर्मगुरु के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने पर केस दर्ज
यह पढ़ा क्या?
X