महाराष्ट्र के ठाणे में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का पता चला है। मुंबई के पास बसे इस शहर में पिछले नौ महीने से दो नाबालिगों सहित 29 लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, जनवरी में लड़की के प्रेमी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने और उसके दोस्तों ने किशोरी को ब्लैकमेल करके बार बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
24 गिरफ्तार
घटना वाले क्षेत्र के एसीपी दत्तात्रेय कराले ने मीडिया को बताया कि “यह सब जनवरी में शुरू हुआ था। वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके लड़की का बॉयफ्रेंड, उसके दोस्त और परिचितों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। ठाणे के अलग अलग स्थान पर उसके साथ यह गंदी हरकत की गई। लड़की की शिकायत के बाद, इस मामले में अबतक 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है।
मामला दर्ज
पुलिस ने पकड़े गए और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं व अपराध (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म, बार-बार दुष्कर्म और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपित पीड़िता के जान पहचान के थे। 24 को पकड़ लिया गया है, इसमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थलों की पहचान कर वहां टीम तैनात कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद कुछ और खुलासे किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: महंत गिरी की मौत से जुड़ा पहला VIDEO आया सामने, ऊपर चल रहा था पंखा, 3 हिस्सों में कटी थी नायलॉन की रस्सी