पूर्वांचल का खौफ बना इनामी बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग में ढेर, मुख्तार अंसारी गैंग के लिए करता था लूट-डकैती-मर्डर
रिपोर्ट के मुताबिक हरिकेश ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें वह घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हरिकेश मुख्तार अंसारी गैंग के अलावा भी कई गिरोहों के लिए पैसे लेकर वारदात को अंजाम देता था।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने कुख्यात मुख्तार अंसारी गैंग (Mukhtar Ansari Gang) के एक लाख के इनामी बदमाश (Wanted) को मार गिराया। ढेर किए गए बदमाश का नाम हरिकेश यादव बताया जा रहा है। उसका नाम इलाके के कुख्यात शूटर्स में शामिल है। हरिकेश गैंग के लिए बदमाशों की भर्ती और ट्रेनिंग का काम करता था। एनकाउंटर (UP Police Encounter) की खबर मिलते ही आजमगढ़ मंडल के डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि पूर्वांचल में हरिकेश का खासा खौफ था। उस पर लूट, मर्डर, डकैती जैसे करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक लिखी गई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह बैंक लूट की वारदात अंजाम देने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस से सामना हो गया।
Hindi News Today, 19 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कई गिरोहों के लिए करता था कामः रिपोर्ट के मुताबिक हरिकेश ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें वह घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हरिकेश मुख्तार अंसारी गैंग के अलावा भी कई गिरोहों के लिए पैसे लेकर वारदात को अंजाम देता था।
झांसी एनकाउंटर पर उठे थे सवालः अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ फायरिंग लंबे समय से जारी है। यूपी में पुलिस की तरफ से किए जाने वाले एनकाउंटर्स पर लगातार सवाल भी उठते रहे हैं। पिछले दिनों झांसी में एक खनन माफिया पर पुलिस पर हमले का आरोप लगाते हुए फायरिंग की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उस घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App