स्कर्ट पहनी 500 लड़कियों का गंदा वीडियो बना अश्लील वेबसाइट पर डालता था बदमाश
पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और तीन हार्ड ड्राइव बरामद किया है जिसमे कई सारे वीडियो मौजूद हैं।
आरोपी शख्स ने मेट्रो में भी स्कर्ट पहनी कई लड़कियों की गंदी रिकॉर्डिंग की है। प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो सोर्स – Indian Express 53 साल के इस शख्स पर आरोप है कि उसने चोरी-छिपे मिनी स्कर्ट पहनी 500 से ज्यादा लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया। इतना ही नहीं इस शख्स ने बिना इन लड़कियों की अनुमति के कई सारे वीडियो को गंदी वेबसाइटों पर भी डाल दिया। स्पेन में मैड्रिड पुलिस ने अब इस बदमाश को पकड़ लिया है। बीते बुधवार (21 अगस्त, 2019) को पुलिस ने इसे उस वक्त पकड़ा जब वो स्कर्ट पहनी एक महिला का चोरी से वीडियो बना रहा था।
महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के लिए यह शख्स अपने बैकपैक में सेल फोन को छिपा कर रखता था। जांच के दौरान पता चला है कि उसने धोखे से अब तक 555 लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया है और इनमे से करीब 283 वीडियो को उसने गंदी वेबसाइटों पर अपलोड भी कर दिया है।
स्पेन में अधिकारियों ने इस मामले की उस वक्त जांच शुरू की थी जब उसकी नजर अश्लील वेबसाइटों पर पड़ी कुछ ऐसे वीडियो पर गई जिन्हें मैड्रिड में बनाया गया था और वो भी बिना महिलाओं की अनुमति के। वीडियो की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को धर लिया। पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और तीन हार्ड ड्राइव बरामद किया है जिसमे कई सारे वीडियो मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स ऐसे वीडियो ज्यादातर मेट्रो, या व्यस्त इलाकों में बनाता था। कई बार वो लड़कियों से दोस्ती कर भी ऐसी हरकतें करता था। बताया जा रहा है कि यह शख्स कोलंबिया का रहने वाला है और करीब-करीब हर रोज वो ऐसे वीडियो बनाया करता था। यहां पुलिस ने 29 ऐसी पीड़िताओं की पहचान की है जिसने इस शख्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है।
यहां आपको बता दें कि मिनी स्कर्ट पहनी महिलाओं की गंदी तस्वीर बनाने की प्रक्रिया को ‘अपस्कर्टिंग’ कहते हैं। इसी साल अप्रैल के महीने से इंग्लैंड में ‘अपस्कर्टिंग’ को अपराध घोषित कर दिया गया है। स्कॉटलैंड में यह साल 2010 से ही अपराध की श्रेणी में आता है। स्पेन में ‘अपस्कर्टिंग’ के आरोप में पकड़े गए इस शख्स पर निजता का हनन करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। (और…CRIME NEWS)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
















