ताज़ा खबर
 

गर्लफ्रेंड को काट बैग में भर फेंक आया, Video वायरल होने के बाद बॉयफ्रेंड के सिर पर पुलिस ने रखा 5,000 डॉलर का इनाम

मारिया के गायब होने के बाद पुलिस ने उसी वक्त उसके बॉयफ्रेंड से संपर्क किया था लेकिन उसने पुलिस को बताया था कि उसने मारिया को नहीं देखा।

crime, crime news, murderवीडियो देखने के बाद पुलिस ने महिला के गर्लफ्रेंड की तलाश तेज कर दी है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

अपनी गर्लफ्रेंड को उसने काट डाला और फिर उसे एक बैग में भर फेंक आया। इस हत्याकांड से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यह शख्स Chainsaw (तेज धार वाली हथियार) खरीदते और एक बैग को फेंकते हुए नजर आया है। जब पुलिस ने इस शख्स के घर की तलाशी ली थी तो घर के अंदर खून के छींटे मिले थे। लेकिन खून के धब्बों का मिलान महिला के साथ इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि इस महिला की लाश अब तक पुलिस को नहीं मिली है।

टेक्सास प्रशासन का मानना है कि 47 साल के Erik Arceneaux ने अपनी गर्लफ्रेंड Maria Jimenez Rodriguez का Chainsaw से कई टुकड़े किये और उसके लाश को गायब कर दिया। पुलिस ने Erik Arceneaux के सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा है। करीब एक साल से Maria Jimenez Rodriguez गायब है। बता दें कि Maria Jimenez Rodriguez को 5 साल की एक बेटी भी है।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में जब Maria अचानक अपने काम पर नहीं गई तो उसके साथियों को उसकी चिंता सताने लगी। हालांकि महिला के कार्यालय में उसके बॉस को मोबाइल पर कुछ मैसेज मिले थे लेकिन उनका कहना था कि जिस तरह से मैसेज लिखे गए थे मारिया उस तरह से कभी नहीं लिखती।

मारिया के गायब होने के बाद पुलिस ने उसी वक्त उसके बॉयफ्रेंड से संपर्क किया था लेकिन उसने पुलिस को बताया था कि उसने मारिया को नहीं देखा। हालांकि बाद में जांच के दौरान पुलिस को हत्या के दिन मारिया और उसके बॉयफ्रेंड के मोबाइल का लोकेशन एक ही जगह पर मिला था।

अदालती दस्तावेजों के दस्तावेजों के मुताबिक Erik Arceneaux पहले भी हिंसा में संलिप्त रहा है। एक बार उसने एक महिला पर तमंचा तान कर उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी। उसके पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया है कि उन्होंने कई दिनों से उसे नहीं देखा है। पुलिस ने यहां स्थानीय लोगों से भी गुहार लगाई है कि युवक के बारे में कुछ भी पता चलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। (और…CRIME NEWS)

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 SBI के 2 मैनेजर गिरफ्तार, पैसे लेकर बनाते थे एजुकेशन लोन के फर्जी कागजात, लेते थे इतनी ‘फीस’
2 नाबालिग बेटी को 35 साल के प्रेमी के साथ देख लिया, पिता ने पीट-पीट कर दोनों को मार डाला
3 एयरहोस्‍टेस को गर्भपात के ल‍िए गोपाल कांडा की दोस्त ले गई थी, पढ़‍िए डॉक्‍टर का बयान
ये पढ़ा क्या?
X