इस्लामिक TV प्रचारक ने कई लड़कियों का किया यौन शोषण, 1000 साल जेल की हुई सजा; आपराधिक गैंग बनाने और धोखाधड़ी करने का भी आऱोप
अदनान ओक्तार के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने 1970 के अंत में अपने अनुयायियों का एक संगठन बनाया था। उनपर इससे पहले क्रिमिनल गैंग बनाने का कई चार्ज लगे थे लेकिन वो हर बार रिहा हो गए।

एक इस्लामिक TV प्रचारक को अदालत ने 1000 साल जेल की सजा सुनाई है। इस्लामिक प्रचारक औऱ ऑर्थर अदनान ओक्तर पर आपराधिक गैंग बनाने, धोखाधड़ी करने और कई लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। ‘Reuters’ की एक खबर के मुताबिक तुर्की के जाने-माने इस्लामिक TV प्रचारक अदनान ओक्तर अपना टेलीविजन चैनल ‘A9’ भी चलाते हैं। इस टीवी चैनल पर इस्लामिक विषयों पर टॉक शो आयोजित किया जाता था। एक बार अदनान ओक्तर का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में वो लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ थे। इन लड़कियों को वो ‘किटेन’ कह कर संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा वो कुछ लड़कों के साथ गाना गाते हुए भी नजर आए थे जिन्हें वो ‘Lions’ कह रहे थे
इस्तान्बुल की पुलिस ने अदनान को जुलाई 2018 में गिरफ्तार किया था। उनके साथ-साथ 77 अन्य लोगों को ट्रायल के दौरान कस्टडी में रखा गया था। सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलू का कहना है कि ओक्तार और उसके समूह के 13 हाई रैंक वाले लोगों को कुल 9803 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। अकेले ओक्तार को ही करीब 10 अपराधों के लिए 1000 साल और तीन महीने की सजा मिली है।
अदनान ओक्तार के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने 1970 के अंत में अपने अनुयायियों का एक संगठन बनाया था। उनपर इससे पहले क्रिमिनल गैंग बनाने का कई चार्ज लगे थे लेकिन वो हर बार रिहा हो गए। इस्लामिक टीवी प्रचारक के वेबसाइट से पता चलता है कि उन्होंने 300 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। यह किताबें 73 भाषाओं में अनुवाद की गई हैं। इनमें से एक उसके अन्य नाम हारुन याहया के नाम पर भी है, जिसमें उसने वैश्विक आतंकवाद की जड़ डार्विन्स की इवॉल्यूशन थियोरी को बताया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।