IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को रेप की मिली धमकी, घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
आपको बता दें कि आईपीएल के इस मुकाबले में सीएसके की टीम केकेआर की टीम द्वारा दिये गये 168 रन के लक्ष्य को पार करने में नाकाम रह गई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंदों का सामना कर 11 रन बनाए थे।

दुबई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी दी गई है। ‘कैप्टन कूल’ की 6 साल की बेटी जीवा को धमकी दिये जाने के बाद झारखंड के रांची में उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि आईपीएल के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से 10 रनों से हार गई थी।
इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए धोनी और उनके परिवार वालों को धमकी देना शुरू कर दिया। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लोगों ने ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट डाले। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की बेटी को यह धमकी दिये जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों का गुस्सा फूट पड़ा है। धोनी के प्रशंसक ऐसे पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आईपीएल के इस मुकाबले में सीएसके की टीम केकेआर की टीम द्वारा दिये गये 168 रन के लक्ष्य को पार करने में नाकाम रह गई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंदों का सामना कर 11 रन बनाए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव को ट्रोल कर रहे थे। लेकिन जल्दी ही इंस्टाग्राम पर धोनी की बेटी को लेकर गलत बातें कही जाने लगीं। जिसके बाद कई यूजर्स ने ऐसा पोस्ट डालने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई।
इधर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।’
अभिनेत्री और कांग्रेस नगमा ने ट्वीट करके कहा, ‘हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है?’
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।