गाजियाबाद में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में बहस के बाद दोस्त ने ली जान
पुलिस के मुताबिक वे शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान उनकी किसी बात पर बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने बैंकेट हाल के बाहर दोनों पर कथित तौर पर कई राउंड फायर कर दिया।

यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शनिवार रात एक बैंकेट हाल के बाहर दो लोगों को दोस्त ने गोली मारकर जान ले ली। मृतकों की पहचान आनंद और विक्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी और साथ रहे दो अन्य दोस्त मौके से फरार हो गए। समारोह स्थल पर अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया।
समारोह स्थल पर ही किसी बात पर हो गई थी बहस पुलिस के मुताबिक वे लोग तीन अन्य लोगों के साथ दोस्त की शादी में गए थे। इसी दौरान उनकी किसी बात पर बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने बैंकेट हाल के बाहर दोनों पर कथित तौर पर कई राउंड फायर कर दिया। दोनों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Hindi News Today, 02 December 2019 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीसीटीवी फुटेज में सभी साथ-साथ खाना खाते दिखे पुलिस ने बताया पांचों दोस्त शनिवार शाम वैशाली के एंब्रोसिया पैलेस में शादी समारोह में गए थे। सीसीटीवी फुटेज में वे सभी साथ-साथ खाना खाते हुए और डांस करते दिख रहे हैं। कुछ घंटे बाद उनमें बहस शुरू हो गई। इसी के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गोली मारकर दोनों की जान ले ली। पुलिस ने कहा तीनों अन्य लोग घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस उनकी खोज कर रही है।
पुरानी दुश्मनी की भी आशंका एक अधिकारी ने कहा, “पहली नजर में लगता है कि मृतकों और आरोपियों में पुरानी दुश्मनी थी, जो इन दिनों बढ़ गई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मृतकों के साथ के तीनों लो फरार हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है।” मृतकों में आनंद दिल्ली का निवासी है और विक्रम ग्रेटर नोएडा के धर्मपुरा का रहने वाला है।