5 सिर और 24 अलग-अलग मानव अंग जंगल में फेंक दिए, धरा गया कुख्यात “Body broker”
पुलिस ने जंगल में जांच-पड़ताल की और वहां से पुलिस को 19 मानव अंग मिले। इसमें इंसान के पैर और हाथ शामिल थे। पुलिस ने अगले दिन भी अपनी खोजबीन जारी रखी और अगले ही दिन टीम को 5 और मानव अंग तथा 5 कटे हुए सिर मिले।

इस कुख्यात को ‘Body broker’ के नाम से जाना जाता है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने 5 कटे हुए सिर और 24 अंगों को जंगल में फेंक दिया। Arizona के जंगलों से इन मानव अंगों को बरामद करने के बाद पुलिस ने Walter Mitchell को गिरफ्तार कर लिया है। 59 साल के Walter Mitchell के बारे में बताया जा रहा है कि Seattle में वो एक बिजनेसमैन है। जो मानव अंग जंगल से पुलिस ने बरामद किये हैं उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो उन लोगों के हैं जिन्होंने अपना शरीर रिसर्च के लिए सौंपा था।
Walter Mitchell का बिजनेस कुछ दिनों पहले बंद हो गया था। हालांकि उसने यह अपराध क्यों किया? अभी इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जिन अधिकारियों ने यह मानव अंग बरामद किये हैं उन्होंने इसे अविश्वसनीय और बेहद ही खतरनाक गुनाह बताया है। Walter Mitchell के इस कारनामे का खुलासा उस वक्त हुआ जब Arizona के city of Prescott में 2 मानव अंग मिलने के बाद Yavapai County Sheriff कार्यालय को सबसे पहली बार सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने जंगल में जांच-पड़ताल की और वहां से पुलिस को 19 मानव अंग मिले। इसमें इंसान के पैर और हाथ शामिल थे। पुलिस ने अगले दिन भी अपनी खोजबीन जारी रखी और अगले ही दिन टीम को 5 और मानव अंग तथा 5 कटे हुए सिर मिले।
जांचकर्ताओं को मानव अंगों के पास कई मेडिकल इक्विपमेन्ट्स मिले जिसके जरिए वो Walter Mitchell तक पहुंच गए। Walter Mitchell पर इंसानी अंगों को गैरकानूनी तरीके से फेंकने और उन्हें गैरकानूनी मकसद से दफ्न करने के 28 चार्ज लगाए गए हैं।
Yavapai County Sheriff, Scott Mascher ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए ‘यह अविश्वसनीय हालात हैं, मुझे उन परिवारों से सहानुभूति है जिन्होंने अपने चाहने वालों के मृत शरीर को रिसर्च के लिए सौंपा और उनकी डेड बॉडी के साथ इतना भयानक सलूक किया गया। यहां प्रशासने ने भरोसा दिलाया है कि वो जल्द ही इसकी वजह के बारे में पता लगाएंगे और इस भयानक घटना में शामिल सभी दोषियों को सजा भी दिलवाएंगे। शुरुआती जांच के बाद यह कहा जा रहा है कि सभी मृतक Seattle इलाके के रहने वाले हो सकते हैं जहां Mitchell अपना कारोबार चलाता था।