उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है, यहां बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता ने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि भटनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी नेहा चौरसिया (22) की दो महीने पहले उसी गांव के रहने वाले अमित चौरसिया से शादी हुई थी।
रिश्तेदार घर आया था, उसके लौटने के बाद हुई कहासुनी-
उसने परिजन के हवाले से बताया कि बुधवार रात घर आए एक रिश्तेदार के लौटने के बाद नेहा और अमित के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह परिजन ने नेहा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसके घरवालों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
उसने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटनी थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि एक नवविवाहिता के पारिवारिक कलह के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नेहा की मौत की खबर परिजन को दी गई, उनका कहना है कि हमारी बेटी की हत्या की गई है। वह ऐसी नहीं थी कि सुसाइड करे, वे इस मामले में जांच की बात कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कन्नौज में खाली क्लास देख स्कूल टीचर करने लगे रोमांस, दोनों हुए निलंबित
एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। और अधिक पढ़ें-
