Delhi: दहेज की खातिर पत्नी को केरोसिन छिड़क जिंदा जला डाला, 95 फीसदी झुलसी महिला; पहचान कर पाना भी मुश्किल
पुलिस के अनुसार एसडीएम पटेल नगर ने सफदरजंग अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया और उनके निर्देश पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत ख्याला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में एक महिला को उसके पति ने कथित रूप से जलाकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि यह एक घरेलू हिंसा का मामला है। पुलिस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर का 95 फीसदी जल चुका था जिसके वजह से उसकी मृत्यु हो गई। महिला की एक बेटी भी है। पुलिस के अनुसार, मृत्क महिला पुनम की शादी करीब पांच साल पहले अमित लथूरा नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे पति द्वारा दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
क्या है पूरा मामलाः पुलिस ने बताया कि महिला ने शुक्रवार (13 सितंबर) को रात साढ़े ग्यारह बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पति ने सोमवार (09 सितंबर) को उसके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। इससे पहले उसे गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
National Hindi News 15 September 2019 LIVE Updates: देश और दुनिया के खबरों के लिए यहां क्लिक करें
किसी ने भी नहीं सुनी गिहारः बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने महिला आयोग और दिल्ली पुलिस की खास मदद मांगी। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पुलिस को पति और सास की तलाशः पुलिस के अनुसार एसडीएम पटेल नगर ने सफदरजंग अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया और उनके निर्देश पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत ख्याला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार, मामले में आरोपी महिला की सास और पति वारदात के फरार है। मामले में जांच जारी है।