दिल्ली के सुल्तानपुर डबास से सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां 38 साल की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके रिश्तेदार पर लगा है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान बाहरी उत्तरी दिल्ली की रहने वाली मनीषा डबास के रूप में हुई। अधिकारी ने आगे कहा, ”हमें सुबह 9.15 बजे सुल्तानपुर डबास मेन चौक से गोलीबारी की सूचना मिली। एक हमलावर ने महिला की दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी और स्कूटर से मौके से भाग गया।”
पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस बाबत बवाना थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित कीं गईं थीं।
टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, स्थानीय खुफिया जानकारी एकत्र की और तकनीकी निगरानी की। अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस ने घटना के चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान सुल्तानपुर डबास निवासी विक्की डबास के रूप में हुई और प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि आरोपी मृतका का रिश्तेदार है। उन्होंने आगे कहा कि अबतक की जांच में हत्या का कारण तनावपूर्ण पारिवारिक संबंध लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’
Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…
