दिल्ली में मानवता शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया था। यहां पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके साथ कई मौकों पर रेप किया गया था, लेकिन उसके पास आरोपी की कोई जानकारी नहीं थी। 30 जुलाई को इस मामले में दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। हालांकि आरोपी की कोई ऐसी जानकारी नहीं थी जिससे उसे पकड़ा जा सके।
इंडिया टुडे के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आकाश ने उसके साथ कई बार रेप किया था और इससे वह गर्भवती भी हो गई थी। जबकि, उसके पास आरोपी का कोई कॉन्टैक्ट नंबर या घर का पता नहीं था। यहां तक कि पीड़िता के पास घर के किसी अन्य शख्स की भी कोई जानकारी नहीं थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर प्रियंका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने दबोचा आरोपी को: महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने आरोपी को फेसबुक से पकड़ने का प्लान बनाया और आकाश नाम के हजारों फेसबुक प्रोफाइल के द्वारा इसकी जांच की गई। एक फेसबुक प्रोफाइल से महिला ने आरोपी की पहचान कर ली। महिला पुलिसकर्मी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल की मदद आरोपी को पकड़ने में की और उससे झूठ दोस्ती भी कर ली। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी से उसका फोन नंबर मांगा। पुलिस ने इसकी मदद से आरोपी को दबोच लिया।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वह 45 दिन की गर्भवती है। आरोपी पीड़िता से शादी का वायदा कर रेप कर रहा था। हालांकि बाद में वह अपने वायदे से मुकर गया। आरोपी की पहचान आकाश जैन के रूप में हुई है। वह किराए पर रहता था और बहुत जल्दी जल्दी अपना पता भी बदल देता था। जिससे पुलिस को उस तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।