दिल्ली के लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता की कथित तौर पर छत से गिरने के बाद मौत मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि 28 साल की आकृति सुतार ने शनिवार दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर गूगल पर यह सर्च किया था कि क्या दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है? पुलिस के अनुसार, आकृति ने मई के महीने में यह भी खोजा है कि ‘आसानी से कैसे मरें’।
पुलिस आकृति की सर्च हिस्ट्री के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं आकृति के परिजन ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि आकृति को कुछ ना लाने का ताना दिया जाता था और उसके नौकरी करने पर भी ऐतराज था, इस कारण वह कुछ दिन ऑफिस नहीं गई थी इसके बाद उसने दोबारा ऑफिस ज्वाइन किया था।
तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
आकृति की शादी इसी साल तीन महीने पहले 24 अप्रैल को अरस्तु सिक्का के साथ हुई थी। वह छतरपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ‘सेल्स एग्जीक्यूटिव’ के पद पर काम करती थी। शादी के बाद वह अपने पति और ससुराल वालों के साथ ही रहती थी। उसके परिजन का कहना है कि हमारी बेटी मानसिक तौर पर काफी मजबूत थी, वह ऐसी स्तिथी में नहीं थी की आत्महत्या करे। उन्होंने उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
ऑफिस से घर लौटने से पहले आकृति ने क्या किया था?
आकृति के परिवार का कहना है कि चार जुलाई को ऑफिस से निकलने के बाद उनकी उससे बात हुई थी। हालांकि इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा। मौत वाले दिन घर आने से पहले उसने अपने सहकर्मियों के लिए शादी की एक छोटी पार्टी भी रखी थी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आकृति घटना से पहले अकेले हाउसिंग सोसाइटी में प्रवेश करती दिखाई दी है।
इमारत से गिरने के बाद हुई आकृति की मौत उसके परिवार के मुताबिक, 4 जुलाई की शाम ऑफिस से निकलने के बाद उनकी आकृति से बात हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया. तलाश के दौरान लोधी कॉलोनी पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि सरकारी आवासीय परिसर की छत से गिरने के बाद आकृति की मौत हो गई है।
पति हुआ गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को लोधी कॉलोनी थाने में दहेज मृत्यु से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और महिला के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि लोधी कॉलोनी इलाके में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया था कि चूंकि महिला की मौत शादी के सात वर्ष के भीतर हुई है, इसलिए कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को भी सूचित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हालांकि, महिला के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि कथित तौर पर दहेज के लिए आकृति की हत्या की गई है। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
परिजन का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ही आकृति का पति उससे मारपीट करने लगा और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। परिवार के अनुसार, यह प्रेम विवाह था, जिसे दोनों परिवारों की सहमति प्राप्त थी। उन्होंने कहा कि शादी को महज ढाई महीने हुए थे, इसलिए आकृति की मौत की परिस्थितियां और भी संदिग्ध प्रतीत होती हैं। घटना वाले दिन ऑफिस से घर लौटने से पहले आकृति ने क्या किया था?
यह भी पढ़ें- केतन की मां ने सिया को बताया ‘खुशमिजाज’
पुणे के केतन अग्रवाल केस में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में आरोपी- केतन की मंगेतर सिया गोयल और सिया का दोस्त चेतन चौधरी- घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
