कोरोना के डर से तीन महीने एयरपोर्ट पर ही रहा, गिरफ्तार किया गया, जज भी हैरान
आदित्य की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब यूनाइटेड एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उससे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा।

कोरोना महामारी का खौफ इस युवक पर ऐसा हो गया कि वो एयरपोर्ट पर ही छिप कर रहने लगा। पुलिस ने 3 महीने बाद इस युवक को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। यह युवक Chicago’s international airport के एक सुरक्षित स्थान पर पुलिस से बच कर करीब 3 महीने तक छिपा रहा। गिरफ्तार किये गये युवक की पहचान भारतीय मूल के आदित्य सिंह के तौर पर की गई है। आदित्य सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वो कैलिफोर्निया में रहता था।
‘Chicago Tribune’ की रिपोर्ट के मुताबिक 19 अक्टूबर से ही आदित्य एयरपोर्ट के एक सुरक्षित स्थान पर रह रहा ता जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। आदित्य सिंह पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने और चोरी का चार्ज लगाया गया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि आदित्य 19 अक्टूबर को Los Angeles से फ्लाइट लेकर O’Hare पहुंचा था और उसपर आरोप है कि वो एयरपोर्ट के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने लगा।
आदित्य की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब यूनाइटेड एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उससे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। उसने एक बैच इस कर्मचारियों को दिखाया। लेकिन यह बैच यहां के एक ऑपरेशन मैनेजर की थी जो गुम हो गई थी। अदालत को बताया गया कि उसे यह बैच एयरपोर्ट पर मिला था। वो कोविड-19 से संक्रमित हो जाने से डरता था इसीलिए घर नहीं जा रहा था।
इसके बाद एयरलाइन के कर्मचारी ने 911 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। मामले की सुनवाई कर रहे Cook County Judge, Susana Ortiz ने पूरे वाकये को सुनने के बाद हैरानी जताई है। बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह बेरोजगार था और इस एयरपोर्ट पर छिप कर रह रहा था। जज ने माना कि फेक आईडी कार्ड लेकर जिस तरह यह युवक एयरपोर्ट पर छिपा था उससे वो दूसरों के लिए खतरा भी हो सकता था। अब इस मामले में ट्रायल जारी है।