Bihar: बेटे के अफेयर पर माता-पिता को मिली सजा, पेड़ से बांधकर बुजुर्ग दंपती को पीटा
आरोप है कि पेड़ से बांधकर घंटों तक दंपति के साथ मारपीट होती रही और गांव वाले तमाशबीन बने रहे। इस घटना में महिला का एक हाथ टूट गया है।

बिहार के कैमूर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपति की पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेम-प्रसंग के मामले में बेटे की जगह उसके बुजुर्ग माता-पिता को सजा दी गई है। आरोप है कि पेड़ से बांधकर घंटों तक दंपति के साथ मारपीट होती रही और गांव वाले तमाशबीन बने रहे। इस घटना में महिला का एक हाथ टूट गया है। हालांकि इस घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला: बुजुर्ग दंपति को पीटने का मामला रामगढ़ थाना के सराय का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स के बेटे का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यहां तक कि लड़की की दूसरी जगह शादी होने के बावजूद लड़का अपनी प्रेमिका को ससुराल से लेकर फरार हो गया। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने गांव में पंचायत बुलाकर लड़के के माता-पिता को पेड़ में बांध दिया और फिर आरोप है कि उनकी जमकर पिटाई की।
National Hindi News, 15 JUNE 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Bihar News Today, 15 june 2019: आज की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आरोपी गिरफ्तार: इस घटना के बाद पीड़ित दंपति ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने सभी नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले कि जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने दंपति को जान मारने की धमकी दी है। उनका कहना है कि फरार बेटे और और हमारी बेटी को बुलाओ नहीं तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।