बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी की आदत से तंग आकर आत्महत्या कर ली। साथ ही उसने खुदकुशी करने से पहले पूरी बात एक चिट्ठी में लिखी है। सुसाइड नोट में एक पति के द्वारा लिखी गई व्यथा चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी कुछ दिनों से नाराज थी और वह प्रेमी के साथ गया में रह रही थी।
सात साल पहले हुई थी शादी: जानकारी के अनुसार, घटना बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र का है। लहेरी थाना के इलाके में बसी एक कॉलोनी में चंद्रदेव कुमार अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे। पेशे से वह आलू-प्याज कर व्यापार करता था। चंद्रदेव की शादी साल 2015 में हुई थी और उसके 6 साल और 4 साल के दो बच्चे थे। चंद्रदेव ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी के कथित अवैध रिश्तों का जिक्र किया है।
ये बातें लिखी सुसाइड नोट: अपने सुसाइड नोट में चंद्रदेव ने लिखा कि उसकी पत्नी का उसके सहपाठी के अलावा एक और युवक से अवैध संबंध था। हर बार चंद्रदेव उसे समझाता लेकिन पत्नी ने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया। चंद्रदेव ने लिखा कि उसने अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसलिए मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।
चोरी-छिपे प्रेमी से मिलती थी पत्नी: चंद्रदेव ने अपने नोट में आगे लिखा कि बीते 8 मई को उसकी पत्नी घर से लापता हो गई थी। जब मैं उसे वापस लेने गया तो वह अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी, जिसका मैं जिक्र नहीं कर सकता। उसने लिखा कि इसके पहले भी प्रेमी को उसने कई बार घर में भी पकड़ा था। मना करने के बावजूद उसकी गैरहाजिरी में दोनों चोरी छुपे मिला करते थे। ऐसे में मैंने जीवनलीला समाप्त करने का फैसला किया है।
मृतक ने भाई ने की गिरफ्तारी की मांग: मामले में लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चंद्रदेव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के पीछे उसने पत्नी के अवैध संबंधों को कारण बताया है। साथ ही उसने सभी बातों का जिक्र भी अपने सुसाइड नोट में किया है। जबकि मामले में मृतक के भाई ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग की है। उसका कहना है कि उसकी भाभी अक्सर भाई चंद्रदेव को प्रताड़ित करती रहती थी।