भारत में सोना निवेश का सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता है। सदियों से लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा गोल्ड में लगाते आए हैं। हालांकि, बढ़ती कीमतों के कारण कई लोग सोना खरीदने से पीछे हट जाते हैं, क्योंकि एक साथ बड़ी राशि लगाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है।

लेकिन अब तकनीक ने इस परेशानी का समाधान निकाल दिया है। आज के समय में डिजिटल गोल्ड के जरिए आप बहुत कम रकम से भी सोने में निवेश शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल गोल्ड में निवेश की शुरुआत सिर्फ 5 रुपये से भी की जा सकती है।

डिजिटल गोल्ड क्या है?

डिजिटल सोना छोटी मात्रा में सोने में निवेश करने का एक सुविधाजनक तरीका है। जब तक आप इसे भौतिक रूप में बदलने या बेचने का फैसला नहीं करते, तब तक सोना प्लेटफॉर्म द्वारा सुरक्षित रखा जाता है।

डिजिटल गोल्ड में निवेश कैसे कर सकते है?

आज कई डिजिटल प्लेटफॉर्म ( जैसे Paytm, PhonePe, Jio Financial आदि) MMTC-PAMP या SafeGold जैसे सर्टिफाइड सेलर्स के साथ मिलकर ग्राहकों को शुद्ध सोना उपलब्ध कराते हैं। डिजिटल गोल्ड आप मोबाइल से बहुत आसानी से खरीद सकते हैं। कई ऐप्स में 5–50 से भी निवेश शुरू हो जाता है।

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

– सबसे पहले कोई भरोसेमंद ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) डाउनलोड करें।
– ऐप में आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने का ऑप्शन मिलेगा, उसे ओपन करे।
– यहां पर अब आपको Buy Gold के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
– अब आपको जितना पैसा निवेश करना है उतनी रकम (उदाहरण 5,10,20 ,50 रुपये) लिखे।
– इसके बाद गोल्ड खरीदे पर क्लिक करें और अपने पेमेंट कर दें।
– पेमेंट करते ही आपका डिजिटल गोल्ड आपके अकाउंट में जमा हो जाएगा।
– आप इस गोल्ड को कभी भी बेच भी सकते हैं और पैसे को बैंक में ले सकते है या फिर इस गोल्ड का फिजिकल गोल्ड भी मंगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…