क्रिप्टो की पाठशाला: क्रिप्टोकरेंसी पिछले कई वक्त से दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसमें निवेश करना चाहते हैं लेकिन इसको इसके बारे में नहीं होता है कि कैसे और कितना निवेश सकते हैं। बता दें कि आज के डिजिटल दौर में क्रिप्टो में निवेश शुरू करने के लिए हजारों रुपये की जरूरत नहीं है।

आप सिर्फ ₹100 से भी शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप नए निवेशक हैं और समझना चाहते हैं कि कैसे शुरुआत करें, तो यह आसान गाइड आपके लिए है…

यहां चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

स्टेप 1 : सही क्रिप्टो एक्सचेंज चुनें

भारत में कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जैसे CoinDCX, WazirX, CoinSwitch आदि। इनमें से किसी एक ऐप को डाउनलोड करें और साइनअप करें।

स्टेप 2 : KYC प्रक्रिया पूरी करें

क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म में साइनअप करने के बाद आपको केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आपको आम तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। KYC वेरिफिकेशन पूरी होने का बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाता है।

स्टेप 3 : वॉलेट में पैसे ऐड करें

आप अपने एक्सचेंज वॉलेट में UPI, नेट बैंकिंग या IMPS के जरिए राशि जमा कर सकते हैं। इसमें आप 100 रुपये भी ऐड कर सकते हैं।

स्टेप 4 : छोटी रकम से खरीदें क्रिप्टो

अब आप बड़ी क्रिप्टो का छोटा हिस्सा खरीद सकते हैं, जैसे: Bitcoin, Ethereum, XRP आदि। आपको पूरा 1 बिटकॉइन खरीदने की जरूरत नहीं है, आप 100 रुपये में छोटा हिस्सा भी खरीद सकते हैं।

Crypto में निवेश के फायदे और नुकसान

क्रिप्टो में निवेश के फायदे

– आप इसमें कम रकम से शुरुआत कर सकते हैं।
– 24×7 मार्केट खुला रहता है।

क्रिप्टो में निवेश के नुकसान

– क्रिप्टो में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव
– इसमें रेगुलेशन की अनिश्चितता है।
– क्रिप्टो में हैकिंग का खतरा रहा है।

नए निवेशक ये गलतियां बिल्कुल न करें

– नए निवेशक बिना रिसर्च के निवेश न करें।
– किसी टिप्स ग्रुप पर भरोसा न करें।
– एक ही कॉइन में सारा पैसा लगाना बड़ी गलती हो सकती है।
– टैक्स नियमों को नजरअंदाज करना परेशानी पर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो पर कितना टैक्स लगता है? आसान भाषा में समझें क्रिप्टोकरेंसी टैक्स के बारे में सबकुछ

आज हम आपको भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स कैसे लगता है, ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) कैसे फाइल करना चाहिए, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर कौन से नियम लागू होते हैं, इसकी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं…