दुनिया भर में जनरेशन Z के अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फोर्ब्स 2026 की लिस्ट में एक नया ट्रेंड सामने आया है। इस साल 30 वर्ष से कम उम्र के 35 युवाओं ने इस सूची में जगह बनाई है, जिनमें से हर एक की कुल संपत्ति लगभग 1 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

इस वर्ष सबसे कम उम्र के अरबपतियों की कुल संपत्ति 92.4 बिलियन डॉलर है , जो पिछले वर्ष के 152.3 बिलियन डॉलर से कम है। इन युवा अरबपतियों में से अधिकांश को अपने परिवार की संपत्ति विरासत में मिली है।

दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति

सिर्फ 20 साल की उम्र में एमिली वोग्ट ट्रेजेस दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। वह ब्राज़ील की दिग्गज इंडस्ट्रियल कंपनी WEG की सबसे बड़ी व्यक्तिगत शेयरधारक हैं, जिसे उनके दादा ने सह-स्थापित किया था। पारिवारिक विरासत से मिली हिस्सेदारी के चलते इतनी कम उम्र में ही वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति

दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति जोहान्स वॉन बॉमबाख है। वे बोहरिंगर इंगेलहाइम उत्तराधिकारी है। वे भी 20 वर्ष के है लेकिन सात सप्ताह बड़े हैं।

ये लोग भी सबसे कम उम्र के अरबपतियो में शामिल

एसिलोरलक्सोटिका के उत्तराधिकारी 21 वर्षीय क्लेमेंटे डेल वेकियो और ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के उत्तराधिकारी 22 वर्षीय किम जंग-यून (Kim Jung-youn) भी दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल हैं।

इस वर्ष सबसे कम उम्र के 12 सेल्फ मेड अरबपतियों को भी देखा गया, जिनमें सूर्या मिधा दो महीने की बढ़त के साथ ग्रुप में सबसे आगे रहे और सबसे कम उम्र के अरबपतियों में छठे स्थान पर रहे।

भारतीय अप्रवासी माता-पिता के बेटे मिधा ने दुनिया की सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह स्थान स्केल एआई के संस्थापक अलेक्जेंडर वांग से छीन लिया, जो पिछले साल इस लिस्ट में टॉप पर थे।

मर्कॉर (Mercor) के को-फाउंडर ब्रेंडन फूडी और आदर्श हीरेमठ भी इस सूची में शामिल हैं। दोनों के पास कंपनी में लगभग 22-22 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी बदौलत कम उम्र में ही वे अरबपतियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

2026 तक दुनिया के 30 वर्ष से कम उम्र के 10 सबसे युवा अरबपति, जिन्हें सबसे कम से ज्यादा उम्र के क्रम में रखा गया है:

रैंकनामउम्रदेशनेट वर्थइंडस्ट्री
1अमेली वोइग्ट ट्रेजेस (Amelie Voigt Trejes)20ब्राज़ील1.0 बिलियन डॉलरऔद्योगिक मशीनरी
2योहानेस वॉन बाउम्बाख (Johannes von Baumbach)20जर्मनी6.4 बिलियन डॉलरफार्मा
3लिविया वोइग्ट डी असिस (Lívia Voigt de Assis)21ब्राज़ील1.2 बिलियन डॉलरऔद्योगिक मशीनरी
4क्लेमेंटे डेल वेकियो (Clemente Del Vecchio)21इटली5.7 बिलियन डॉलरचश्मा उद्योग
5किम जंग-यून (Kim Jung-youn)22दक्षिण कोरिया1.5 बिलियन डॉलरऑनलाइन गेमिंग
6सूर्या मिधा (Surya Midha)22अमेरिका2.2 बिलियन डॉलरएआई सॉफ्टवेयर
7ब्रेंडन फूडी (Brendan Foody)22अमेरिका2.2 बिलियन डॉलरएआई सॉफ्टवेयर
8आदर्श हीरेमठ (Adarsh Hiremath)22अमेरिका2.2 बिलियन डॉलरएआई सॉफ्टवेयर
9केविन डेविड लेहमैन (Kevin David Lehmann)23जर्मनी4.6 बिलियन डॉलरड्रगस्टोर / दवा रिटेल
10पेड्रो वोइग्ट ट्रेजेस (Pedro Voigt Trejes)23ब्राज़ील1.0 बिलियन डॉलरऔद्योगिक मशीनरी

Source: Forbes World’s Billionaires List 2026 (20 मार्च 2026)

यह भी पढ़ें: नए लेबर कानून के तहत छुट्टी नियमों में बड़ा बदलाव: अर्न्ड लीव और एनकैशमेंट के नियमों में संसोधन, जानें डिटेल