केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बदलाव की संभावना पर फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी केंद्रीय बजट से पहले इस तरह के उपायों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

वित्त मंत्री के इस बयान से LTCG टैक्स और STT में राहत की उम्मीद कर रहे निवेशकों को फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। उन्होंने इन टैक्स में बदलाव को लेकर न तो कोई वादा किया और न ही किसी संभावित फैसले की पुष्टि की।

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में एक सवाल का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि भारत और विदेशों में निवेशक कैपिटल गेन्स और अलग-अलग एसेट क्लास पर टैक्स लगाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी राय सुनने के लिए तैयार है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा, “हम बजट के बहुत करीब हैं और बजट की तैयारी शुरू हो गई है। इसलिए, यह कहना मेरे लिए सही समय नहीं होगा कि मैं किन बातों पर विचार करूंगी या किन पर नहीं।”

वित्त मंत्री ने कहा कि LTCG टैक्स, STT और अलग-अलग एसेट क्लास पर टैक्स लगाना निवेशकों के बीच चर्चा के अहम विषय बने हुए हैं।

रुपये के बारे में सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) करेंसी को एक निश्चित स्तर पर बनाए रखने के बजाय बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव को मैनेज करने पर ध्यान दे रहा है।

पिछले 18 से 24 महीनों में रुपये की कीमत में गिरावट को मानते हुए उन्होंने कहा कि इस दबाव का बड़ा कारण बाहरी कारक हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक आधार और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार का भी ज़िक्र किया और साथ ही वित्तीय अनुशासन और मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सीतारमण ने कहा कि सरकार वित्तीय समझदारी बनाए रखेगी और साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगी कि कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर खर्च प्राथमिकता बनी रहे।

यह भी पढ़ें: UPI Payment पर अब दिवाली के बाद लगेगा 0.4% MDR चार्ज

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से 2,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन (ट्रांजैक्शन) पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बयान के मुताबिक, यह चार्ज अब दिवाली के बाद लागू होगा। इससे कारोबारियों और पेमेंट सर्विस से जुड़े लोगों को फिलहाल राहत मिलेगी।

यह निर्णय त्योहारी सीजन से पहले आया है, जब डिजिटल भुगतान में आमतौर पर वृद्धि देखी जाती है। नया एमडीआर ढांचा पहले 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होने वाला था। यहां पढ़ें पूरी खबर…