भारतीय परिवारों में धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना पुरानी परंपरा रही है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में देश भर में लोग सोने-चांदी के गहने, सिक्के और दूरी चीजें खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
लेकिन कई ग्राहक खरीदारी के दौरान सिरफ सोने का प्रति ग्राम भाव पूछकर खरीदारी कर लेते हैं। उन्हें असली खर्च का पता तब चलता है, जब दुकानदार फाइनल बिल थमाता है।
इस बिल में सोने की कीमत के अलावा कई दूसरे चार्ज भी जुड़े होते हैं, जो आपके बजट को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप गोल्ड खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए…
- HUID नंबर : गोल्ड को खरीदते वक्त उसमें लगे हॉलमार्क की जांच जरूर करना चाहिए। हॉलमार्क में BIS का लोगो, सोने की शुद्धता और छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर होना चाहिए साथ ही BIS Care App पर ‘Verify HUID’ विकल्प के जरिए इस नंबर की जांच भी जरूर करना चाहिए।
- 22-18 कैरेट के नाम पर न खाएं धोखा: 22 कैरेट सोने की शुद्धता 916 और 18 कैरेट की 750 होती है यानी इन पर अंकित फाइनेस की जानकारी भी जांचनी चाहिए। आपको सोने के रंग और चमक के आधार पर उसकी शुद्धता का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।
- मेकिंग चार्ज : सिर्फ सोने की कीमत नहीं, मेकिंग चार्ज भी ग्राहकों के जेब पर असर डालता है। अलग-अलग ज्वेलर्स पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते है। इसलिए गहना पसंद करने के बाद भुगतान से पहले इसके बारे में जरूर जानकारी ले लेना चाहिए।
- पक्का बिल: गोल्ड खरीदने के बाद पक्का बिल लेना काफी जरूरी है। इसमें गहने का वजन, कैरेट, शुद्धता, सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और टैक्स का ब्योरा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली पर सोने में करना है निवेश? ज्वेलरी से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, जानें 5 तरीके
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन त्योहारों के मौके पर कई भारतीय परिवार सोने के गहने, सिक्के या बिस्कुट खरीदते हैं। कुछ लोग सोने को पहनने के लिए खरीदते हैं, तो कुछ इसे भविष्य के लिए पैसे बचाने और निवेश का एक अच्छा विकल्प मानते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
