आज के समय में तेजी से बढ़ती महंगाई और अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के बीच सही तरह से पैसा बचाना काफी अहम हो गया है। कई लोग बढ़िया कमाई तो करते हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ ही ऐसी ही स्थिति है तो फिर 40-30-20-10 बचत फॉर्मूला आपके काफी काम आ सकता है।

क्या है 40-30-20-10 का नियम?

40-30-20-10 नियम बजट बनाने की स्ट्रैटेजी है, जिसमें आपकी कुल मासिक आय को चार अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाता है। हर हिस्से का एक खास उद्देश्य (जैसे जरूरी खर्च, लाइफस्टाइल खर्च, बचत और निवेश, इमरजेंसी फंड ) होता है।

40% – जरूरतें

यहां वह खर्च है जिन खर्चों के बिना आपका गुजारा नहीं हो सकता है। इसमें होम लोन की ईएमआई या घर का किराया, बिजली का बिल, पानी का बिल, राशन, बच्चों की पढ़ाई और मेडिकल खर्च आदि शामिल होते हैं।

30% – लाइफस्टाइल खर्च

इस नियम के अनुसार, आपकी कमाई का 30% हिस्सा आपकी लाइफस्टाइल के खर्चों के लिए रखा जाता है। इसमें बाहर खाना, शॉपिंग, घूमना-फिरना, OTT सब्सक्रिप्शन आदि शामिल है।

20% – बचत और निवेश के लिए

इस हिस्से को 40-30-20-10 नियम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसमें आपकी आय का 20% सीधा बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। इसमें म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट या रिटायरमेंट फंड जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं।

10% – इमरजेंसी फंड के लिए

इस नियम के अनुसार, आखिरी 10 प्रतिशत को इमरजेंसी के लिए या कर्ज चुकाने के लिए रखा जाता है।

इसको एक उदाहरण से समझा जा सकता है –

मान लीजिए आपकी मासिक आय 30,000 रुपये है तो 40-30-20-10 नियम के आपका बजट कुछ इस तरह बनेगा –

– 40% जरूरी खर्च के लिए – 12,000 रुपये
– 30% लाइफस्टाइल खर्च के लिए – 9,000 रुपये
– 20% बचत और निवेश के लिए- 6,000 रुपये
– 10% इमरजेंसी फंड या कर्ज के लिए – 3,000 रुपये

40 30 20 10 formula | Image Source: Gemini

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।