Agra Cantt to Ahmedabad Special Train Timing, Fare: आगरा कैंट और अहमदाबाद के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने असरवा (अहमदाबाद) और आगरा कैंट के बीच विशेष किराये पर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
यह स्पेशल ट्रेन गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों एवं कस्बों को सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ट्रेन के संचालन से उदयपुर, सवाई माधोपुर, आगरा और अन्य महत्वपूर्ण गंतव्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। खासकर व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह सेवा काफी लाभदायक साबित होने की उम्मीद है…
स्पेशल ट्रेन: शेड्यूल और ऑपरेशनल डेट्स
असरवा–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 01909) 9 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार को असरवा से 15:00 बजे निकलेगी और अगले दिन 07:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
आगरा कैंट-असरवा स्पेशल (ट्रेन नंबर 01910) 8 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक चलेगी। ट्रेन हर सोमवार को 18:10 बजे आगरा कैंट से निकलेगी और अगले दिन 11:10 बजे असरवा पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन:स्टोपेज
स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश पहुंचने से पहले गुजरात और राजस्थान के कई जरूरी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, ज़ावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी में रुकेगी।
इन स्टॉपेज से रूट पर मुख्य कमर्शियल, कल्चरल और टूरिस्ट जगहों पर जाने वाले यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।
7 जून से शुरू बुकिंग
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 01909 असरवा–आगरा कैंट स्पेशल के लिए रिजर्वेशन 7 जून 2026 को सुबह 08:00 बजे से शुरू हो गए हैं। यात्री सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर और IRCTC वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च: दिसंबर में पटरी पर दौड़ेगा पहला प्रोटोटाइप
Vande Bharat Sleeper train update: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले प्रोटोटाइप लॉन्च की टाइमलाइन में बदलाव कर दिया है। अब आरवीएनएल की योजना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले प्रोटोटाइप को जून 2026 की जगह दिसंबर 2026 तक लॉन्च करेगी।
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल मे आरवीएनएल के चेयरमैन और मैनेजिग डायरेक्टर (CMD) सलीम अहमद ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन करीब 14,400 करोड़ रुपये की वैल्यू वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
