राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तेज प्रगति और वैश्विक पहचान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं, युवाओं और तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी ने हालिया ट्रेड डील्स को भारत की बड़ी सफलता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि देश अब “फ्यूचर रेडी” समझौतों के साथ दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है।

पिछले कुछ समय में हुई हमारी 9 बड़ी ट्रेड डील

पीएम मोदी ने हाल में हुई ट्रेड डील्स पर कहा, ‘आज भारत अनेक देशों के साथ फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमारी 9 बड़ी ट्रेड डील हुई है और इसमें मदर ऑफ़ ऑल डील्स भी है, जो एक साथ 27 देशों के साथ यानी ईयू के साथ हुई है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज बड़े-बड़े देश भारत के साथ संबंध बनाने के लिए आतुर हैं। पूरा विश्व खुलकर ट्रेड डील की तारीफ कर रहा है। जब ईयू के साथ पूरे विश्व को भरोसा हुआ कि अब स्थिरता की संभावना बढ़ेगी। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद स्थिरता के साथ गति का भी अहसास होने लगा है। युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजार खुल गया है।’

भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत ‘कमजोर 5’ देशों की श्रेणी से निकलकर तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भारत और यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड डील

हाल ही में भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने बहुत प्रतीक्षित फ्री ट्रेड डील (FTA) पर समझौता किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 27 जनवरी को इस समझौते का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक दिन पहले हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से व्यापक आर्थिक लाभ होंगे। उन्होंने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ऐतिहासिक साझेदारी करार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को कहा कि भारत और यूएसए मार्च के मध्य तक व्यापार समझौते का पहले मसौदे पर औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 4-5 दिनों में दोनों पक्ष एक साझा बयान भी जारी करेंगे। गोयल ने कहा कि व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश के जरिए संयुक्त बयान के बाद यूएस टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा। संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

यहां भी पढ़ें: US टैरिफ घटने का किन सेक्टर्स को होगा फायदा, चीन, पाकिस्तान से लेकर जापान और कोरिया के मुकाबले कहां हैं हम

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।