दुनिया तेजी से बदल रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की लागत बढ़ रही है, जिससे महंगाई का दबाव भी बढ़ता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल ने नौकरियों को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

ऐसे माहौल में सिर्फ अच्छी सैलरी होना काफी नहीं है। आज सबसे जरूरी आर्थिक रुप से सुरक्षित रहना है। क्योंकि एक मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी जाने या अचानक बढ़े खर्च पूरे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

ऐसे समय में हर मिडिल क्लास परिवार के पास ये 3 Financial सुरक्षा कवच जरूर होने चाहिए…

हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance)

आज के समय में बड़े शहरों में एक छोटी सर्जरी का खर्च भी लाखों रुपये तक पहुंच जाता है। अगर परिवार में किसी को अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़े, तो कई साल की बचत कुछ दिनों में खत्म हो सकती है।

कई लोग कंपनी के हेल्थ कवर पर भरोसा करते हैं, लेकिन नौकरी बदलने या नौकरी जाने पर वही सुरक्षा खत्म हो जाती है। इसलिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस होना जरूरी है।

अगर व्यक्ति कम उम्र में पॉलिसी लेता है तो प्रीमियम भी कम रहता है और लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है।

इमरजेंसी फंड (Emergency Fund)

आज नौकरी और आय दोनों पहले जितनी स्थिर नहीं रह गई है। Layoffs, बिजनेस slowdown या अचानक बढ़े खर्च किसी भी परिवार का बजट बिगाड़ सकते हैं।

इसलिए कम से कम 6 महीने के खर्च जितना इमरजेंसी फंड अलग रखना जरूरी माना जाता है। ताकि नौकरी जाने या आय रुकने पर ईएमआई, किराया और जरूरी खर्च चलते रहें।

इमरजेंसी फंड आपको मुश्किल समय में कर्ज लेने से भी बचा सकता है।

अतिरिक्त आय (Extra Income)

AI और automation तेजी से काम करने का तरीका बदल रहे हैं। कई सेक्टर्स में कम लोगों से ज्यादा काम लिया जा रहा है। ऐसे में सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। फ्रीलांस, निवेश आय या छोटा साइड हसल अतिरिक्त सुरक्षा दे सकती है।

अतिरिक्त आय सिर्फ ज्यादा पैसा कमाने का तरीका नहीं, बल्कि फाइनेंशियली बनती जा रही है। क्योंकि अगर एक आय रुक जाए, तो दूसरी कमाई सहारा दे सकती है।

आसान शब्दों में कहें तो फाइनेंशियली मजबूत बनने से पहले फाइनेंशियली सिक्योर बनना जरूरी है। युद्ध, महंगाई और एआई जैसे बड़े बदलावों के दौर में वही लोग ज्यादा सुरक्षित रहेंगे, जिनके पास प्रोटेक्शन, सेविंग्स और बैकअप इनकम होगी। हेल्थ इंश्योरेंस, इमरजेंसी फंड और एक्स्ट्रा इनकम जैसे छोटे कदम भविष्य के बड़े संकट से बचाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोलियम भंडार, AI, सेमीकंडक्टर… 5 देशों की यात्रा में पीएम मोदी ने क्या-क्या समझौते किए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 20 मई तक 5 देशों (UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) की यात्रा की। इस दौरान भारत ने AI, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम क्षेत्रों में बड़े समझौते किए। कहीं रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर डील हुई तो कहीं AI और इनोवेशन को लेकर नई साझेदारी बनी।

यूरोप से लेकर खाड़ी देशों तक भारत ने अपने रिश्तों को नई मजबूती देने की कोशिश की। आखिर पीएम मोदी की इस 5 देशों की यात्रा में कौन-कौन से बड़े समझौते हुए और इससे भारत को क्या फायदा मिलने वाला है, आइए आसान भाषा में समझते हैं…

[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]