अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह की डिमर्जर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 15 जून को समूह की चार नई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो गईं, जिनमें वेदांता एल्युमिनियम 527 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सबसे ऊंचे स्तर पर लिस्ट हुई।
डिमर्जर के तहत वेदांता लिमिटेड के पात्र शेयरधारकों को हर 1 शेयर के बदले चारों नई कंपनियों का 1-1 शेयर मुफ्त मिला है। इसका मतलब है कि 100 वेदांता शेयर रखने वाले निवेशक को नई कंपनियों के 100-100 शेयर मिले हैं।
निवेशकों को हुआ फायदा?
अगर नई लिस्टिंग कीमतों को जोड़ दिया जाए तो मूल वेदांता लिमिटेड सहित पांचों कंपनियों का संयुक्त अनुमानित मूल्य अब करीब 943.5 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। यह 29 अप्रैल को वेदांता लिमिटेड के प्री-डिमर्जर क्लोजिंग प्राइस 773.25 रुपये के मुकाबले लगभग 18% ज्यादा है।
वेदांता ऑयल एंड गैस
वेदांता ऑयल एंड गैस 39 रुपये का शेयर प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। यह भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की अपस्ट्रीम प्लेयर है।
वेदांता पावर
यह शेयर 41.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के पास कई राज्यों की सरकारी बिजली कंपनियों (DISCOMs) के साथ इसके लंबी अवधि के समझौते हैं।
वेदांता आयरन एंड स्टील
माइनिंग सेक्टर की इस कंपनी का शेयर बीएसई पर 22.25 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। वेदांता की चारों कंपनियों में आकार में सबसे छोटी कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील है।
एल्युमीनियम बिजनेस बना सबसे बड़ी ताकत
वेदांता के डिमर्जर से अनलॉक हुई वैल्यू में एल्युमीनियम बिजनेस का सबसे बड़ा योगदान रहा। बड़े उत्पादन क्षमता और मजबूत ग्रोथ संभावनाओं के चलते इसे पहले से ही समूह की सबसे मूल्यवान यूनिट माना जा रहा था। यही वजह है कि नई कंपनियों में वेदांता एल्युमीनियम का शेयर सबसे ऊंचे 527 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ।
यह भी पढ़ें: बिहार के टैलेंट पर फिदा हुए वेदांता के मालिक और अरबपति अनिल अग्रवाल
बिहार ने हमेशा देश को बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन आज भी राज्य को क्रिकेट के बड़े मंच पर वह पहचान नहीं मिल सकी जिसकी वह हकदार है। पटना के ईशान किशन से लेकर समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और गोपालगंज के साकिब हुसैन तक, बिहार के खिलाड़ियों ने अपने दम पर दुनिया का ध्यान खींचा है। इन सितारों ने साबित किया है कि अगर मौका मिले तो बिहार का टैलेंट किसी से कम नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]
