Value 360 ​​Communications IPO: वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का एसएमई आईपीओ 4 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह इश्यू 6 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। इसका प्राइस बैंड 95-98 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 2007 में स्थापित यह कंपनी PR, डिजिटल और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग सेवाएं देती है।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का प्राइस बैंड 95 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर है और इसका लॉट साइज 1,200 शेयर है। इस Initial Public Offering में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 42,54,000 तक Equity shares (कुल इश्यू) शामिल होंगे।

सब्सक्रिप्शन डेट

वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 04 मई, 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 06 मई, 2026 को बंद होगा।

अलॉटमेंट डेट और लिस्टिंग डेट

वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड आईपीओ का अलॉटमेंट 7 मई, 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म, NSE Emerge पर लिस्ट होंगे, जिसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 11 मई, 2026 तय की गई है।

बुक रनिंग मैनेजर और रजिस्ट्रार

होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगी।

कंपनी जुटाए रकम का कहां करेगी इस्तेमाल?

कंपनी इस इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पर पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) करने, कुछ बकाया कर्जों का पहले ही भुगतान करने, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी की कितनी है कमाई?

कंपनी ने जनवरी 2026 तक 55.07 करोड़ रुपये की कुल आय और 7.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (Net Profit) दर्ज किया।

वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बारे में

वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Value 360 ​​Communications Limited) एक इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन और मार्केटिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। यह पब्लिक रिलेशन्स, डिजिटल मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में शुरू से आखिर तक की सेवाएं देती है। इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी। यह कंपनी अलग-अलग इंडस्ट्रीज के अपने क्लाइंट्स को डेटा-ड्रिवेन और AI-पावर्ड मार्केटिंग सॉल्यूशन देती है।

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…

[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]