Upcoming IPOs Next Week: प्राइमरी मार्केट में इस समय थोड़ी सुस्ती जरूर दिख रही है, लेकिन पूरी तरह आईपीओ बाजार में शांति नहीं है। 2 से 6 मार्च 2026 के सप्ताह में निवेशकों के पास सब्सक्राइब करने के लिए सिर्फ एक मेनबोर्ड IPO और एक SME इश्यू ही खुला रहेगा। हालांकि, इस हफ्ते असली हलचल लिस्टिंग के दिन देखने को मिल सकती है। मेनबोर्ड और SME प्लेटफॉर्म पर कुल नौ कंपनियां शेयर बाजार में एंट्री करने वाली हैं।
मेनबोर्ड आईपीओ
सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स का आईपीओ (SEDEMAC Mechatronics IPO)
सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स का आईपीओ बुधवार, 4 मार्च को बिडिंग के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 6 मार्च को बंद होगा। 1,087.5 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह से 80 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल है, जिसका मतलब है कि इससे होने वाली कमाई मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जाएगी जो अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच रहे हैं।
प्राइस बैंड 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और निवेशक 11 शेयरों के लॉट में अप्लाई कर सकते हैं। शेयर अलॉटमेंट 9 मार्च को फाइनल होने की उम्मीद है, और लिस्टिंग की टेंटेटिव तारीख 11 मार्च है।
एसएमई इश्यू
एल्फिन एग्रो इंडिया आईपीओ (Elfin Agro India IPO)
एल्फिन एग्रो इंडिया का आईपीओ 5 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह 9 मार्च को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 47 रुपये है, जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है। आईपीओ के जरिए कंपनी 25.03 करोड़ रुपये जुटाएगी। बता दें कि इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल 0 है। कंपनी के 12 मार्च को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
अगले हफ्ते ये 9 कंपनियां लिस्ट होने की उम्मीद है –
मैन बोर्ड आईपीओ
– क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी (Clean Max Enviro Energy) – 2 March 2026
– श्री राम ट्विस्टेक्स (Shree Ram Twistex) – 2 March 2026
– PNGS रेवा डायमंड ज्वैलरी (PNGS Reva Diamond Jewellery) – 4 March 2026
– ओमनीटेक इंजीनियरिंग (Omnitech Engineering) – 5 March 2026
एसएमई आईपीओ
– कियासा रिटेल (Kiyasa Retail) (BSE SME) – 2 March 2026
– अकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर (Accord Transformers) (BSE SME) – 2 March 2026
– मोबिलाइज ऐप लैब (Mobilize App Lab) (NSE SME) – 2 March 2026
– याप डिजिटल (Yap Digital) (NSE SME) – 5 March 2026
– स्ट्राइडर्स इम्पेक्स (Striders Impex) (NSE SME) – 6 March 2026
यह भी पढ़ें: दिवालिया हुई ईस्ट इंडिया कंपनी: भारतीय उद्यमी के हाथों में था नाम, फिर भी क्यों नहीं बच पाई?
