UP Budget 2026 FM Suresh Khanna Speech: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुधवार (11 फरवरी 2026) को अपने कार्यकाल का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। बजट पेश होने से पहले ही वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने साफ किया कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि 2027 के चुनाव से पहले विकास के बड़े लक्ष्य को सामने रखेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज और सिंचाई योजनाओं के विस्तार पर बड़े स्तर पर निवेश करने की योजना है।
सरकार ने इसमें किसानों और मजदूर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई विशेष प्रावधान शामिल किए हैं। बजट से पहले मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष दिशाहीन हो चुका है और सरकार की उपलब्धियों से परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि दावोस में आयोजित आर्थिक मंच पर दुनिया के 60 देशों के नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और निवेश के बेहतर माहौल की चर्चा होना इस बात का प्रमाण है कि ‘ब्रांड यूपी’ अब वैश्विक पहचान बना चुका है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या अन्य क्षेत्रों में कार्य करने के लिए डाटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना के लिए भी बजट में धनराशि की व्यवस्था की गई है।
धर्मार्थ कार्य, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर योगी सरकार का विशेष जोर
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा में पेश किये गये वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में धर्मार्थ कार्य, संस्कृति और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि मिर्जापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र, मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर, मां काली खोह मंदिर के परिक्रमा पथ एवं जन सुविधा स्थलों को विकसित किये जाने के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। खन्ना ने बताया कि जनोपयोगी संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
पंचायती राज की योजनाएं
बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जिसमें इस वर्ष संभावित पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज की योजनाओं के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 67 प्रतिशत अधिक धनराशि प्रस्तावित की गई है।
यूपी में 1.5 लाख सरकारी नौकरियों को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने बजट भाषण में इस साल होने वाली भर्तियों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की। वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल प्रदेश में कुल डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
वित्तीय वर्ष 2026–27 में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार हेतु महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान
UP Budget 2026 LIVE: युवाओं को छोटे उद्योगों के लिए ब्याज मुक्त लोन
छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है।
UP Budget 2026 LIVE: औद्योगिक विकास की योजनाओं के लिए कितना प्रस्ताव?
औद्योगिक विकास की योजनाओं के लिए 27,103 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के लिए 5,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा
परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए नई योजना के लिए 358 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा
परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए नई योजना के लिए 358 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
चिकित्सकीय शिक्षा
उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय शिक्षा के लिए 14997 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
सरकार लड़कियों की शादी में 1 लाख रुपये की सहायता देगी।
स्थापित किए जाएंगे कौशल विकास और जॉब प्लेसमेंट केंद्र
पीपी मॉडल के तहत अलग-अलग जिलों में कौशल विकास और जॉब प्लेसमेंट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनके लिए अलग से कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
केंद्र से यूपी को क्या मिला?
एआई मिशन
एआई मिशन के लिए 225 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है।
सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के लिए 3822 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है।
10 लाख नौकरियां सृजित करने की क्षमता
राज्य सरकार ने फरवरी 2024 में चौथे वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। अब तक लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है।
इनमें से चार परियोजनाओं के लिए आधारशिला समारोह आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है और जिनकी कुल 16,000 से अधिक परियोजनाएं हैं।
उत्तर प्रदेश के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में राज्य का बजट 2026-27 पेश किया
UP Budget 2026 LIVE: रिकॉर्ड गन्ना भुगतान
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी कृषि उत्पादन में नंबर वन है। युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देंगे। यूपी में एग्री एक्सपोर्ट हब बनाए जाएंगे।
बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गयी है
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रूपये होने का अनुमान है. प्रदेश में हम करीब 06 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुये हैं. बेरोजगारी की दर 2.24% रह गयी है."
बजट भाषण शुरू
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रहे है।
कुछ ही देर में पेश होगा बजट
यूपी विधानसभा में बजट 2026 सुबह 11.00 बजे पेश किया जाना है।
9 से 9.5 लाख करोड़ के बीच का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार
आज होने वाले यूपी के बजट में आने वाले चुनाव के मद्देनजर कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। सरकार 9 से 9.5 लाख करोड़ के बीच का बजट पेश कर सकती है। इस बजट में रोजगार, इन्फ्रा, निवेश और कल्याणकारी योजनाओं में सबसे ज्यादा पैसे का आवंटन होगा।
UP Budget 2026 LIVE: बजट पर सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी बजट 2026-27 विकास का 'दशकीय वसीयतनामा' है।
आज आएगा यूपी का सबसे बड़ा बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुधवार (11 फरवरी 2026) को अपने कार्यकाल का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट पेश करने जा रही है।
