Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को देश का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने रविवार को कहा कि सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाय सुधारों का रास्ता चुना है। उन्होंने लोकसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि देश ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में कदम उठाता रहेगा। वित्त मंत्री ने 2026-2031 के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे के लिए 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी पेश की। यह आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है।
Budget 2026 Live Streaming | How To watch Live
मंगलवार, 27 जनवरी को नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में हलवा समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण का प्रतीक होता है। हलवा समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के सचिव और बजट तैयारी से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सात हाई-स्पीड, एक फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट में अलग-अलग शहरों के बीच सात हाई-स्पीड कॉरिडोर और पश्चिम बंगाल के डंकुनी से गुजरात के सूरत के बीच एक नए विशेष फ्रेट कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा, "पर्यावरण अनुकूल यात्री प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच 'ग्रोथ कनेक्टर' के तौर पर सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेंगे।"
वित्त मंत्री के मुताबिक, ये प्रस्तावित गलियारे मुंबई और पुणे, पुणे और हैदराबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई, चेन्नई और बेंगलुरु, दिल्ली और वाराणसी तथा वाराणसी और सिलीगुड़ी के बीच विकसित किए जाएंगे। सीतारमण ने कहा कि मालवहन के लिए पर्यावरण अनुकूल सतत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए, वह पूर्वी क्षेत्र में डंकुनी को पश्चिमी हिस्से के सूरत से जोड़ने वाला एक नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रख रही हैं। अभी, अहमदाबाद और मुंबई के बीच एक हाई-स्पीड कॉरिडोर पर काम जारी है। इसी तरह, कई राज्यों और जिलों में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर -- ईस्टर्न और वेस्टर्न का काम जारी है।
सहकारी सदस्यों के लिए छूट की अवधि बढ़ी
सरकार ने कपास के बीज और पशु आहार की आपूर्ति करने वाले सहकारी सदस्यों के लिए छूट की अवधि बढ़ा दी है।
बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चिकित्सकीय पर्यटन के लिए पांच केंद्र स्थापित करने और अगले पांच वर्ष में बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन करने का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए उन्होंने कहा, '' मैं राज्यों को पांच क्षेत्रीय चिकित्सकीय केंद्र स्थापित करने में सहायता देने के लिए एक योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखती हूं।'' उन्होंने कहा कि ये केंद्र एकीकृत स्वास्थ्य सेवा परिसरों के रूप में कार्य करेंगे जिनमें चिकित्सकीय, शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं शामिल होंगी। मंत्री ने कहा, '' मैं अगले पांच वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बायोफार्मा शक्ति परियोजना का प्रस्ताव करती हूं। इससे जैविक और 'बायोसिमिलर्स' दवाओं के घरेलू उत्पादन के लिए एक परिवेश का निर्माण होगा।''
उन्होंने कहा कि इस रणनीति में तीन नए राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिन्हें लोकप्रिय रूप से एनआईपीईआरएस के नाम से जाना जाता है) के साथ एक बायोफार्मा-केंद्रित नेटवर्क शामिल होगा और सात मौजूदा संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा। सीतारमण ने कहा, '' इससे भारत में 1,000 मान्यता प्राप्त नैदानिक परीक्षण स्थलों का एक नेटवर्क भी तैयार होगा। हम वैश्विक मानकों को पूरा करने और अनुमोदन समयसीमा को पूरा करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को मजबूत करने का प्रस्ताव करते हैं जिसके लिए एक समर्पित वैज्ञानिक समीक्षा दल एवं विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी।'' उन्होंने तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।
2026-27 में राजकोषीय घाटा
राजकोषीय घाटा 2026-27 में 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान। जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 4.4 प्रतिशत का अनुमान है।
अब 31 मार्च तक फाइल होगा रिटर्न
अब 31 मार्च तक फाइल कर सकते हैं रिटर्न। आईटीआर 1 और आईटीआर 2 वाले लोग कर सकते हैं फाइल।
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट सरकार ने कर्ज-जीडीपी अनुपात 2026-27 में 55.6 प्रतिशत रहने का प्रस्ताव किया जो चालू वित्त वर्ष 56.1 प्रतिशत है।
आत्मनिर्भर भारत कोष में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को घोषणा की कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष में 2026-27 में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी जाएगी। इस कोष की घोषणा 2023 में की गई थी ताकि उन एमएसएमई में 50,000 करोड़ रुपये की ‘इक्विटी वित्तपोषण’ डाला जा सके जिनमें बड़ी इकाइयों में विकसित होने की क्षमता और व्यवहार्यता हो। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने पांच उप-भागों वाला एक एकीकृत वस्त्र कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया।
यह एक ऐसा कदम जो इस क्षेत्र की मदद कर सकता है जो (क्षेत्र) अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। अपने बजट भाषण में उन्होंने प्राकृतिक फाइबर योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना तथा राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। मंत्री ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों से की जाने वाली सभी खरीद के लिए टीआरईडीएस को लेनदेन मंच बनाने का भी प्रस्ताव रखा। टीआरईडीएस मंच, रिसिवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (आरएक्सआईएल), सिडबी और एनएसई द्वारा प्रवर्तित एक संयुक्त उद्यम है। मंत्री ने कहा कि सरकार छोटे व मझोले शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखेगी।
पूर्वोदय के लिए 4000 ई-बसों का प्रावधान
नॉर्थ-ईस्ट के लिए 4000 ई-बसों का प्रवाधान। तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं। पूर्वोद राज्यो में 5 पर्यटन स्थलों का होगा निर्माण
बजट में वित्त मंत्री कर रहीं बड़े ऐलान
ग्रामीण महिलाओं की अगुवाई वाले उद्यमों के लिए स्व-स्हायता उपक्रम SHE-Marts का ऐलान
भारत-VISTAAR एआई टूल्स से कृषि उत्पादन में होगी सहायता
पीएम दिव्यांशा केंद्रों को बनाया जाएगा मजबूत
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवंटन बढ़ाकर 40,000
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवंटन बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का रविवार को प्रस्ताव रखा।
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट
7 हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर का ऐलान, सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए बनेगी कमेटी
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा- आईसीएआई और आईसीएसआई जैसे पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉड्यूलर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव
'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज' योजना
खादी हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज' पहल शुरू करने का बजट में प्रस्तावः वित्त मंत्री।
घरेलू विनिर्माण को मजबूती देने का लक्ष्य
निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के उपकरणों के प्रोत्साहन के लिए योजना लाने की बजट में घोषणा, घरेलू विनिर्माण को मजबूती देने का लक्ष्य
सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाय सुधारों का रास्ता चुना - वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाय सुधारों का रास्ता चुना है। उन्होंने लोकसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि देश ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में कदम उठाता रहेगा। वित्त मंत्री ने 2026-2031 के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे के लिए 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी पेश की। यह आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है।
6 सेक्टरों पर सरकार का फोकस
सीतारमण ने विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एमएसएमई समेत छह क्षेत्रों में कदम उठाने का प्रस्ताव किया
रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर पर बड़ा ऐलान
दुर्लभ खनिज कॉरिडोर स्थापित करने के लिए खनिज संपन्न राज्यों की मदद करने का प्रस्ताव
भारत को बायोफार्मा हब बनाना है- वित्त मंत्री
भारत को बायोफार्मा हब बनाना है- वित्त मंत्री
MSME और बायोफार्मा को मजबूत बनाना है
अगले 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपये के बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को मजबूत करने का प्रस्ताव
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट
हमारी सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाए सुधारों पर ध्यान दिया: सीतारमण
Union Budget 2026 Live: AI हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा
सुधार एक्सप्रेस अपने मार्ग पर तेजी से चल पड़ी है। हमें गति बनाई रखनी हैं। AI हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा।
Budget 2026 Live: बजट पर वित्त मंत्री
नई टेक्नोलॉजी उत्पादन सिस्टम अर्थव्यवस्था को बदल रहे। भारत ‘विकसित भारत’ की तरफ बढ़ रहा।
Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ने संसद पटल पर रखा आम बजट
वित्त मंत्री ने संसद पटल पर रखा आम बजट। बोलीं- अस्थिरता के समय अच्छा काम किया। हमारे पीएम ने बहुत अच्छा काम किया है। हमने ढांचागत परिवर्तन किया।
शुरु हुआ वित्त मंत्री का बजट भाषण
पिछले बजट ने क्या सस्ता और क्या महंगा किया, इस बार कहां है सबसे ज्यादा उम्मीद?
रेल बजट में क्या-क्या होगा खास?
बजट2026 में सरकार रक्षा से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रीन एनर्जी के मामलों में ज्यादा जोर देने वाली है, लेकिन रेल बजट भी सरकार के मुख्य बिंदुओं में रह सकता है। इसमें ट्रेनों के किराएं से लेकर नई ट्रेनों के ऐलान की संभावनाएं भी है। रेल से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...
Budget 2026 Live: केंद्रीय कैबिनेट से मिली बजट को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दी। बस थोड़ी देर में 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का बजट।
होम लोन पर टैक्स बेनेफिट की मांग
न्यू टैक्स रिजीम में घर के लोन पर दिए जाने वाले ब्याज पर भी कोई टैक्स छूट नहीं मिलती है। इससे अपना घर खरीदने वालों को उस पूरी रकम पर टैक्स भरना पड़ता है, जो दरअसल उनके हाथ में आने की जगह हर महीने होम लोन इंटरेस्ट के तौर पर उनकी कमाई से निकल जाती है।
टैक्सपेयर्स चाहते हैं कि कम से कम पहली बार घर खरीदने वालों को इसमें राहत दी जाए। इससे युवाओं को घर खरीदने में मदद मिलेगी और रियल एस्टेट सेक्टर को भी सपोर्ट मिल सकता है।
Budget 2026 LIVE: आज आने वाले बजट से कितनी हैं उम्मीदें
आज पेश होने वाले बजट में विकास की गति को बनाए रखने, राजकोषीय मजबूती को बरकरार रखने और अमेरिकी शुल्क सहित वैश्विक व्यापारिक टकरावों से अर्थव्यवस्था को बचाने वाले सुधारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने पहनी मैजेंटा' रंग की रेशमी साड़ी
‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल ‘पाउच’ (थैले) में टैबलेट पकड़ा था। उनके साथ राज्य मंत्री और उनके मंत्रालय के सभी छह सचिव भी मौजूद रहे। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।
रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले सीतारमण ने कर्तव्य भवन स्थित अपने कार्यालय के सामने अपने बजट दल के साथ तस्वीर खिंचवाई।
राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई
बजट से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। गौर करने वाली बात है कि हर शुभ काम से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा देश में है।
