लुधियाना जंक्शन और पूर्णिया जंक्शन के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
ये ट्रेनें नवंबर में दोनों दिशाओं में दो-दो दिन चलेंगी। रेलवे ने इनके चलने की डेट, समय और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की जानकारी जारी कर दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
स्पेशल ट्रेन शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना से पूर्णिया के बीच 5 नवंबर और 9 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04659 पूर्णिया से लुधियाना के बीच 6 और 10 नवंबर 2026 को चलाई जाएगी।
लुधियाना से पूर्णिया जाने वाली ट्रेन की टाइमिंग
ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना जंक्शन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। रास्ते में धंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा और बनमनखी स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी।
पूर्णिया से लुधियाना जाने वाली ट्रेन का समय
वापसी में ट्रेन नंबर 04659 पूर्णिया जंक्शन से रात 11:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बनमनखी, सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, बछवारा, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट और धंडारी कलां होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे स्लीपर और जनरल क्लास के कोच
दोनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें आरक्षित होंगी और इनमें स्लीपर व जनरल क्लास के कोच लगाए जाएंगे। यात्री इन ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
