Top 5 Mid Cap Funds 5 years Returns : एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2026 के दौरान मिड कैप म्यूचुअल फंड्स का नेट फंड इनफ्लो 3,185.47 करोड़ रुपये रहा है। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की सभी कैटेगरी के नेट इनफ्लो को देखें, तो यह आंकड़ा फ्लेक्सी कैप फंड्स के बाद दूसरे नंबर पर है। इस हिसाब से मिड कैप फंड्स को एक पॉपुलर फंड कैटेगरी माना जा सकता है। लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता इस लोकप्रियता की बड़ी वजह है। 

टॉप 5 मिड कैप फंड्स का पिछला प्रदर्शन 

पिछले 5 साल में टॉप 5 मिड कैप फंड्स ने एकमुश्त निवेश पर करीब 21% से 24% तक सालाना रिटर्न दिया है। वहीं, सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये किए गए निवेश पर इन्हीं मिड कैप फंड्स का एन्युलाइज्ड रिटर्न 19.78% से 22.15% तक रहा है। अगर किसी ने 5 साल पहले इनमें से किसी फंड में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होगा तो उसकी मौजूदा फंड वैल्यू 2.85 लाख रुपये से 3.03 लाख रुपये तक हो चुकी होगी। 

1. मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड (Motilal Oswal Midcap Fund) 

एकमुश्त निवेश पर 5 साल का औसत सालाना रिटर्न : 23.48 % (रेगुलर प्लान), 24.82% (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख के एकमुश्त निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 3.03 लाख रुपये

एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 34,941 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेशियो : 1.56 % (रेगुलर प्लान), 0.77 % (डायरेक्ट प्लान)

10,000 रु मंथली SIP की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 9,81,991 रुपये

SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 19.78%

2. एचडीएफसी मिडकैप फंड (HDFC Mid Cap Fund)

एकमुश्त निवेश पर 5 साल का औसत सालाना रिटर्न : 23.17 % (रेगुलर प्लान), 24.00 % (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख के एकमुश्त निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 2.93 लाख रुपये

AUM : 93,637 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेशियो : 1.36 % (रेगुलर प्लान), 0.74 % (डायरेक्ट प्लान)

10,000 रु मंथली SIP की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 10,39,939 रुपये

SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 22.15%

Also read : करेंसी सर्कुलेशन 40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा, UPI के दौर में क्यों बढ़ रहा कैश

3. निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड (Nippon India Growth Mid Cap Fund)

एकमुश्त निवेश पर 5 साल का औसत सालाना रिटर्न : 22.84 % (रेगुलर प्लान), 23.82 % (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख के एकमुश्त निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 2.91 लाख रुपये

AUM : 43,672 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेशियो : 1.54 % (रेगुलर प्लान), 0.74 % (डायरेक्ट प्लान)

10,000 रु मंथली SIP की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 10,32,898 रुपये 

SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.86%

4. एडेलवाइज मिडकैप फंड (Edelweiss Mid Cap Fund) 

एकमुश्त निवेश पर 5 साल का औसत सालाना रिटर्न : 21.69 % (रेगुलर प्लान), 23.43 % (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख के एकमुश्त निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 2.86 लाख रुपये

AUM : 14,141 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेशियो : 1.67 % (रेगुलर प्लान), 0.42 % (डायरेक्ट प्लान)

10,000 रु मंथली SIP की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 10,34,076 रुपये 

SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.91%

Also read : AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमानों को NPCI का तोहफा, बिना भारतीय नंबर कर सकेंगे UPI पेमेंट

5. महिंद्रा मैनुलाइफ मिडकैप फंड (Mahindra Manulife Mid Cap Fund) 

एकमुश्त निवेश पर 5 साल का औसत सालाना रिटर्न : 21.37 % (रेगुलर प्लान), 23.27 % (डायरेक्ट प्लान)

1 लाख के एकमुश्त निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 2.85 लाख रुपये

AUM : 4360 करोड़ रुपये

एक्सपेंस रेशियो : 1.85 % (रेगुलर प्लान), 0.46 % (डायरेक्ट प्लान)

10,000 रु मंथली SIP की 5 साल बाद फंड वैल्यू (डायरेक्ट प्लान) : 9,90,384 रुपये 

SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 20.13%

(सोर्स : AMFI, वैल्यू रिसर्च)

रिटर्न के आंकड़ों को कैसे समझें 

टॉप 5 मिड कैप फंड के 5 साल के रिटर्न के आंकड़े भले ही शानदार दिख रहे हों, लेकिन यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में रिटर्न की कोई गारंटी नहींं होती। यही वजह है कि ऊपर दिए गए सभी मिड कैप फंड्स को रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग दी गई है। हालांकि इनमें हाई रिटर्न मिलने की संभावना भी अधिक होती है।

Also read : क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 अप्रैल से लागू सकते हैं नए नियम, इनकम टैक्स ड्राफ्ट रूल्स में क्या हैं प्रस्ताव

मिड कैप फंड्स की खासियत

सेबी के नियमों के मुताबिक मिड कैप फंड्स के पोर्टफोलियो का कम से कम 65% हिस्सा किसी भी समय मिड कैप स्टॉक्स में निवेशित होना जरूरी है। मिड कैप स्टॉक्स का मतलब है ऐसी कंपनियों के शेयर जो मार्केट कैप के लिहाज से भारतीय बाजार में 101 से 250वें नंबर पर आती हों। इससे ऊपर के रैंक यानी 100वें नंबर तक आने वाली कंपनियां लार्ज कैप और 251वें नंबर और उसके बाद आने वाली कंपनियां स्मॉल कैप कही जाती हैं। ध्यान रहे कि मिड कैप स्टॉक्स को लार्ज कैप की तुलना में ज्यादा और स्मॉल कैप के मुकाबले कुछ कम रिस्की माना जाता है। 

निवेश से पहले ध्यान रखें

निवेश के बारे में कोई भी फैसला करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। इनमें निवेश से जुड़ा मार्केट रिस्क शॉर्ट टर्म में और भी अधिक होता है, इसलिए हमेशा लंबी अवधि यानी कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश करने की तैयारी रखनी चाहिए।  

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार की राय लेने के बाद ही करें.)