Today Bank Holiday: अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह पता कर लेना जरूरी है कि 19 अगस्त को बैंक खुले हैं या बंद। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज बैंक की छुट्टी है।

हालांकि, बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसा नहीं होता। ऐसे में आपके शहर में आज बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी या नहीं। यहां हम आपको उसी की जानकारी दे रहे हैं…

आज बैंक बंद हैं या खुले?

आज यानी 19 अगस्त को अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के चलते बैंक बंद है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

अगस्त महीने की बाकी छुट्टियां

तारीखत्योहारजिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे
25 अगस्त 2026मिलाद-उन-नबी / प्रथम ओणम / मिलाद-ए-शेरिफकेरल, आंध्र प्रदेश
26 अगस्त 2026ईद-ए-मिलाद / बारावफात / मिलाद-उन-नबी / थिरुवोनममहाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल
28 अगस्त 2026ईद-ए-मिलाद-उल-नबी / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यंकाली जयंती / रक्षा बंधन के बाद का अवकाश / पंग-लबसोल / शुक्रवार का अवकाशगुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर, केरल, हिमाचल प्रदेश

छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन सेवाएं मिलती रहेंगी

भले ही आज अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के चलते बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजाना की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। छुट्टी के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।

प्रमुख डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं –

– इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
– अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करना।
– मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान आदि।

यह भी पढ़ें: आजादी से पहले शुरू हुए ये 5 कारोबारी समूह और कंपनियां

भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन देश में कई ऐसे कारोबार थे जो उससे दशकों पहले शुरू हो चुके थे। इनमें से कुछ कारोबार बदलते समय और बाजार की चुनौतियों के बीच आज भी बड़े ब्रांड और कारोबार के रूप में मौजूद हैं।

टाटा से लेकर डाबर और ब्रिटानिया तक, इन कंपनियों की शुरुआत आजादी से काफी पहले हुई थी और आज इनका कारोबार देश-विदेश तक फैला हुआ है। यहां हम ऐसी ही 5 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं…