Today Bank Holiday: अगर आप आज यानी बुधवार, 29 अप्रैल को किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे है तो यहां खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के अप्रैल महीने के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज बैंक की छुट्टी है।

भारत में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले हैं या नहीं…

आज 29 अप्रैल को बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को पश्चिम बंगाल विधानसभा आम चुनाव 2026 की वजह से कोलकाता में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

आज भले ही बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी अधिकतर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।

अप्रैल 2026 की छुट्टी की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
13 अप्रैल 2026सोमवारShad Suk Mynsiemशिलांग
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…