Bank Holiday Today: शनिवार आते ही अक्सर लोगों के मन में यह कंफ्यूजन हो जाता है कि आज बैंक खुले रहेंगे या बंद है। इसकी वजह यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, भारत में हर महीने के दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

ऐसे में अगर आज आप किसी काम से बैंक जानें का सोच रहे हैं तो यहां चेक करें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज बैंक बंद है या खुले?

आज 28 मार्च 2026 को महीने का चौथा शनिवार है। जिस वजह से पूरे देश में सभी सरकारी और निजी बैंक की छुट्टी है। बता दें कि RBI ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

छुट्टी के दिन भी डिजिटल सेवाएं मिलती रहेंगी

आप छुट्टी के दिन भी यूपीआई, एटीएम और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का बिना परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नए लेबर कानून के तहत छुट्टी नियमों में बड़ा बदलाव: अर्न्ड लीव और एनकैशमेंट के नियमों में संसोधन, जानें डिटेल

यह भी पढ़ें: लोक सभा सांसदों की संख्या बढ़कर हुई 816 तो वेतन-भत्ते पर सरकार का खर्च कितना बढ़ेगा