Bank Holiday Today: अगर आप आज यानी 26 मई को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, आज कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से बैंक बंद रह सकते हैं।

भारत में बैंक छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाशों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और आयोजनों के अनुसार भी तय की जाती हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि जिस राज्य में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में लागू हो।

कई राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे होंगे, जबकि कुछ जगहों पर शाखाएं बंद रह सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की बैंकिंग स्थिति जरूर जांच लें…

आज बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती की वजह से अगरतला में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

आज भले ही बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएंचालू रहती हैं, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राहक मोबाइल और इंटरनेट के जरिए लगभग हर जरूरी काम आसानी से किया जा सकता है।

डिजिटल बैंकिंग से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं –

  • – नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
  • – अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करना।
  • – बिजली, पानी, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान।

मई 2026 बैंक हॉलिडे कैलेंडर

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
1 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंतीअगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
3 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
9 मई 2026शनिवाररवींद्रनाथ टैगोर जयंती (2nd Saturday भी)कोलकाता
10 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
16 मई 2026शनिवारसिक्किम राज्य दिवसगंगटोक
17 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
23 मई 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
24 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
26 मई 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम जयंतीअगरतला
27 मई 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा (Id-ul-Zuha / Eid al-Adha)अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (ईद-उज-जुहा / Id-Uz-Zuha)बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, पणजी, पटना, नागपुर, श्रीनगर
31 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…