Today Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज यानी 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी जयंती के मौके पर बैंक बंद रखने की घोषणा की है। बता दें कि भारत में बैंक की छुट्टियां केवल दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार तक सीमित नहीं होती है। बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार पर भी बैंक बंद रहते हैं।

जरूरी नहीं होता है कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां पहले चेक करें लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज छत्रपति शिवाजी जयंती के मौके पर बैंक खुले है या बंद

आज यानी 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर बेलापुर, नागपुर, मुंबई बैंक की छुट्टी है। बैंक ने आरबीआई छुट्टियों को तीन कैटिगिरी (Real-Time Gross Settlement Holiday, Banks’ Closing of Accounts Holiday, Holidays Under the Negotiable Instruments Act)  में बांटा है।

मिलती रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं

भले ही आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर बैंक आज बंद हों, लेकिन ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। आप मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे निपटा सकते हैं। इसके अलावा आप ATM सर्विसेज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
8 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वगंगटोक
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीबेलापुर, नागपुर, मुंबई
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, ईटानगर
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में